{"_id":"62bc6fc316e26b55434cc974","slug":"youth-mahapanchayat-held-in-jind-in-protest-against-agneepath-scheme","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agnipath Protest: जींद में हुई युवा महापंचायत, 3 जुलाई को गाजियाबाद में होने वाली किसान महापंचायत में लेंगे बड़ा निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agnipath Protest: जींद में हुई युवा महापंचायत, 3 जुलाई को गाजियाबाद में होने वाली किसान महापंचायत में लेंगे बड़ा निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी, जुलाना, जींद (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 29 Jun 2022 08:59 PM IST
विज्ञापन
सार
अग्निपथ योजना के विरोध में जींद के लजवाना कलां में युवा महापंचायत हुई। वक्ताओं ने सरकार पर युवाओं के हितों के साथ खिलवाड़ करने का लगाया आरोप।
महापंचायत में मृतक सचिन को श्रद्धांजलि देते लोग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
हरियाणा के जींद जिले के गांव लजवाना कलां में अग्निपथ के विरोध में युवा महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत की अध्यक्षता करसोला गांव के पूर्व सरपंच रिटायर्ड कैप्टन रामफल लाठर, जुलाना बारहा के कार्यकारी प्रधान बसाऊ लाठर, नंदगढ़ बारहा के प्रधान होशियार सिंह दलाल ने संयुक्त रूप से की।
Trending Videos
इस दौरान फैसला लिया गया कि 3 जुलाई को गाजियाबाद में होने वाली किसान महापंचायत में बड़ा निर्णय लिया जाएगा। पंचायत में गत दिनों रोहतक में आत्महत्या करने वाले सचिन लाठर को श्रद्धांजलि दी गई। योजना के विरोध में युवाओं ने भिवानी के तालु गांव से लेकर लजवाना कलां तक पैदल मशाल यात्रा निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
कैप्टन रामफल ने कहा कि सरकार अग्निपथ जैसी योजनाएं लाकर युवाओं के हितों के साथ खिलवाड़ कर रही है। जुलाना बारहा खाप के कार्यकारी प्रधान बसाऊ लाठर ने कहा कि सरकार द्वारा देश की रक्षा करने वाले सैनिकों के हितों के साथ क्यों खिलवाड़ किया जा रहा है।
जिस तरह एक साल तक लंबे चले किसान आंदोलन को किसानों ने जीता इसी तरह इस लड़ाई को भी शांतिपूर्वक और अनुशासन में रहकर युवा जीतेंगे। लजवानां कलां के सचिन को सरकार की गलत नीतियों का शिकार होना पड़ा। महापंचायत की मांग है कि सरकार मृतक के परिजनों को 50 लाख रुपये मुआवजा और एक सरकारी नौकरी दे ताकि परिवार का गुजर-बसर हो सके।
नंदगढ़ बारहा खाप के प्रधान होशियार सिंह दलाल ने कहा कि युवा कई वर्षों तक तैयारी के बाद भी सेना में जाने से रह जाते हैं। युवाओं का सपना होता है कि वह सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करे लेकिन सरकार युवाओं के सपनों को तोड़ने का काम कर रही है। सरकार युवाओं को नौकरी देने की बजाए छीनने का काम कर रही है। इस मौके पर कई सामाजिक संगठन, किसान दल, कर्मचारी दलों के सदस्य मौजूद रहे।