फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Bahu Akbarpur team wins title at Sirsal Kabaddi tournament.

Kaithal News: सिरसल कबड्डी प्रतियोगिता में बहु अकबरपुर की टीम ने जीता खिताब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Bahu Akbarpur team wins title at Sirsal Kabaddi tournament.
​खिलाड़ी को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित करते ग्रामीण।
कैथल। गांव सिरसल के राजकीय स्कूल में आयोजित हरियाणा स्टाइल सर्कल कबड्डी प्रतियोगिता का खिताब बहु अकबरपुर की टीम ने अपने नाम किया। देर रात करीब 2 बजे तक चले रोमांचक फाइनल मुकाबले में बहु अकबरपुर ने सांच की टीम को 16-11 से हराकर प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

विजेता टीम को एक लाख 51 हजार रुपये नकद और बुलेट बाइक पुरस्कार में दी गई, जबकि उपविजेता सांच की टीम को एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि मिली। प्रतियोगिता में 60 से अधिक टीमों ने भाग लिया। प्री-क्वार्टर फाइनल में परमजीतपुरा पंजाब ने हरिसिंहपुरा को 14-6, मोरखी ने धनोरी को 14-7, सौंगल ने डूमरखां को 14-7, बहु अकबरपुर ने सिरसल को 14-10, डेरा जांडली ने खेड़ा को 14-8 और सांच ने खरक बूरा को 14-9 से हराया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का आयोजन स्वर्गीय विशाल और स्वर्गीय अरुण की स्मृति में विदेशों में रहने वाले युवाओं की ओर से किया गया। दोनों युवाओं की 24 जून 2025 को सड़क हादसे में मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को मंच देना और युवाओं को खेलों से जोड़ना रहा। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक सतपाल जांबा, डीएसपी सुशील प्रकाश और समाजसेवी रणबीर लोहान ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed