फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   DAV College Cheeka student Yugal wins bronze in Para-ArcDAV College Cheeka student Yugal wins bronze in Para-Archery.hery.

Kaithal News: डीएवी कॉलेज चीका के छात्र युगल ने पैरा आर्चरी में जीता कांस्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
DAV College Cheeka student Yugal wins bronze in Para-ArcDAV College Cheeka student Yugal wins bronze in Para-Archery.hery.
कांस्य पदक विजेता युगल को सम्मानित करते कॉलेज प्राचार्य डॉ. जसबीर सिंह व अन्य।
गुहला-चीका। डीएवी कॉलेज चीका के बीए द्वितीय वर्ष के छात्र युगल ने वर्ल्ड पैरा सीरीज आर्चरी में कांस्य पदक जीतकर कॉलेज और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अहमदाबाद, गुजरात में 5 से 9 सितंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में 19 देशों के तीरंदाजों ने हिस्सा लिया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में युगल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन


युगल की उपलब्धि की जानकारी मिलने के बाद कॉलेज परिवार में खुशी का माहौल है। कॉलेज प्राचार्य डॉ. जसबीर सिंह ने युगल को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर कॉलेज को गौरवान्वित किया है।
विज्ञापन


कोच ने दी बधाई

युगल के कोच सचिन ने भी उसकी उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि युगल ने निरंतर अभ्यास और मेहनत के बल पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाली प्रतियोगिताओं में भी युगल बेहतर प्रदर्शन करेगा।

कांस्य पदक विजेता युगल को सम्मानित करते कॉलेज प्राचार्य डॉ. जसबीर सिंह व अन्य।

कांस्य पदक विजेता युगल को सम्मानित करते कॉलेज प्राचार्य डॉ. जसबीर सिंह व अन्य।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed