सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Hanuman Jayanti: A living message of dedication, service and humility

हनुमान जन्मोत्सव : समर्पण, सेवा और विनम्रता का जीवंत संदेश

संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 02 Apr 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Hanuman Jayanti: A living message of dedication, service and humility
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

कैथल। हनुमान जन्मोत्सव पर शहर के विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक व्यक्तियों ने भगवान हनुमान जी के जीवन से मिलने वाली शिक्षाओं पर अपने विचार साझा किए। सभी वक्ताओं ने कहा कि हनुमान जी का जीवन त्याग, निस्वार्थ सेवा, साहस और विनम्रता का अद्भुत उदाहरण है, जो अत्यंत प्रेरणादायक है।

प्रबुद्धजनों ने कहा कि हनुमान जी का जीवन त्याग, नि:स्वार्थ सेवा और साहस की प्रेरणा देता है। वह समाज के हर वर्ग के लिए समाजसेवा के आदर्श हैं।

उन्होंने कहा कि मनुष्य का जीवन तभी सार्थक है, जब वह दूसरों के काम आए। हनुमान जी हमें सिखाते हैं कि सेवा बिना किसी स्वार्थ के होनी चाहिए। अपार शक्ति होने के बावजूद उन्होंने कभी अहंकार नहीं किया और अपने हर कार्य का श्रेय भगवान श्रीराम को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हनुमान जी का जीवन हमें नि:स्वार्थ सेवा भाव का सच्चा अर्थ समझाता है। मेरा मानना है कि मनुष्य का जीवन तभी सार्थक होता है, जब वह दूसरों के काम आए। हनुमान जन्मोत्सव हमें यही प्रेरणा देता है कि हम अपने जीवन को सेवा, त्याग और समर्पण के मार्ग पर आगे बढ़ाएं। मैं मानता हूं कि हनुमान जी का जीवन त्याग, सेवा, निष्ठा और विनम्रता का अद्भुत उदाहरण है। यदि हम उनके चरित्र को अपने जीवन में उतार लें, तो समाज में वास्तविक परिवर्तन संभव है। अपार शक्ति होने के बावजूद उन्होंने कभी अहंकार नहीं किया और हर सफलता का श्रेय भगवान श्रीराम को दिया। मेरा यह भी मानना है कि समाजसेवा करते समय प्रसिद्धि या प्रशंसा की अपेक्षा नहीं रखनी चाहिए, बल्कि निस्वार्थ भाव से कार्य करना चाहिए। -डॉ. विवेक गर्ग

भगवान हनुमान का संपूर्ण जीवन प्रेरणा का अद्वितीय स्रोत है। रुद्रावतार होते हुए भी वे श्रीराम के परम भक्त बने, जो भक्ति के सर्वोच्च आदर्श को दर्शाता है। यह हमें सिखाता है कि सच्ची भक्ति निस्वार्थ सेवा में ही निहित होती है। मैं मानता हूं कि अपार शक्ति और अद्भुत बुद्धि के बावजूद हनुमान जी अत्यंत विनम्र रहे और अपनी हर सफलता का श्रेय सदैव श्रीराम को ही दिया। चाहे सुरसा की परीक्षा हो या लंका दहन, उन्होंने हर चुनौती का सामना बुद्धिमत्ता और धैर्य से किया। मेरे विचार में हमें भी विपरीत परिस्थितियों में हताश नहीं होना चाहिए, बल्कि साहस और दृढ़ निश्चय के साथ आगे बढ़ना चाहिए। हनुमान जी का जीवन हमें यही सिखाता है कि कठिन समय में भी धैर्य और प्रयास कभी नहीं छोड़ना चाहिए। -डॉ. विनय गुप्ता

भगवान हनुमान का जीवन हर शिक्षक और शिक्षाविद् के लिए एक आदर्श मार्गदर्शक है। उनसे हमें सबसे बड़ी सीख यह मिलती है कि कर्तव्य को हमेशा निस्वार्थ भाव से निभाना चाहिए।

मैं मानता हूं कि एक शिक्षक को बिना किसी अपेक्षा के विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में समर्पित रहना चाहिए। हनुमान जी ने अपार ज्ञान और शक्ति के बावजूद सदैव विनम्रता बनाए रखी, जो हर शिक्षक के लिए आवश्यक गुण है। मेरे अनुसार हनुमान जी का अपने गुरु सूर्यदेव के प्रति सम्मान यह दर्शाता है कि जीवन में गुरु का स्थान सर्वोच्च होता है। हनुमान जी का अनुशासन, धैर्य और लक्ष्य के प्रति समर्पण हर शिक्षक के लिए प्रेरणास्रोत है। -डॉ. प्रद्युमन भल्ला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed