{"_id":"6ae4f481f04ea6edf806c07f","slug":"mla-devendra-hans-reached-out-to-villages-for-the-rally-kaithal-news-c-245-1-kht1013-157291-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: विधायक देवेंद्र हंस ने रैली के लिए गांवों में साधा संपर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: विधायक देवेंद्र हंस ने रैली के लिए गांवों में साधा संपर्क
Sat, 31 Oct 2026 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 31 Oct 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
महारैली के लिए जनसंपर्क अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के साथ विधायक देवेंद्र हंस। व
सीवन। दिल्ली में 1 नवंबर को होने वाली कांग्रेस की ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ महारैली के लिए गुहला विधानसभा क्षेत्र में पार्टी ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। हलका विधायक देवेंद्र हंस ने शुक्रवार को क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने रैली की तैयारियों की समीक्षा की और कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक लोगों को दिल्ली ले जाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
विधायक देवेंद्र हंस ने कहा कि हरियाणा से इस महारैली में युवाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं की बड़ी भागीदारी रहेगी। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा तथा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में प्रदेश के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी, किसानों की समस्याएं और कर्मचारियों की लंबित मांगें ऐसे विषय हैं, जिन पर सरकार को जवाब देना चाहिए। भाजपा सरकार की नीतियों से विभिन्न वर्गों में नाराजगी है। महारैली के माध्यम से कांग्रेस इन मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी। इस दौरान महावीर सिंह, लवप्रीत सिंह, नरेंद्र शर्मा, रवि राणा, मंगल राणा, कपिल शर्मा, विक्रम सैनी और आशु मौजूद रहे। संवाद