फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Stay on the application process for private bus permits

Kaithal News: निजी बस परमिट के लिए आवेदन प्रक्रिया पर लगी रोक

Sat, 31 Oct 2026 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 31 Oct 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Stay on the application process for private bus permits
कैथल। जिले में 11 रूटों पर निजी बसों के संचालन के लिए परमिट जारी करने की प्रक्रिया पर आगामी आदेश तक रोक लगा दी गई है। इसके चलते अब इच्छुक बस संचालक परमिट के लिए आवेदन जमा नहीं करवा सकेंगे। पहले आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित की गई थी, जिसे बाद में बढ़ाकर छह नवंबर कर दिया गया था। इस दौरान करीब 150 आवेदन पहुंच चुके थे। अब परमिट के इच्छुक आवेदकों को नए आदेश जारी होने का इंतजार करना होगा। क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) की ओर से स्टेज कैरिज स्कीम के तहत निर्धारित मार्गों पर निजी बसों के संचालन के लिए परमिट जारी करने की प्रक्रिया शुरू की गई थी। इसके लिए इच्छुक बस संचालकों से आवेदन मांगे गए थे। आवेदन के साथ 25 हजार रुपये की अप्रतिदेय फीस जमा करवाना अनिवार्य था। अब प्रक्रिया स्थगित होने से परमिट हासिल करने के इच्छुक संचालकों को इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन

ग्रामीण रूटों पर बेहतर परिवहन की थी उम्मीद
जिले के कई ग्रामीण मार्गों पर पर्याप्त बसें नहीं होने के कारण यात्रियों, विशेषकर विद्यार्थियों और रोजाना नौकरी या अन्य कार्यों के लिए सफर करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। निजी बसों के परमिट जारी होने से इन मार्गों पर परिवहन व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद थी। वर्तमान में जिले में 118 निजी बसें विभिन्न रूटों पर संचालित हो रही हैं। हालांकि, परमिट प्रक्रिया पर रोक लगने से नए बस संचालन की योजना फिलहाल आगे नहीं बढ़ सकेगी।
विज्ञापन

इन मार्गों पर मांगे गए थे आवेदन
आरटीए की ओर से कैथल-असंध वाया तितरम मोड़, जाखौली व राजौंद, राजौंद-पिहोवा, खरकां-पिहोवा, गुहला-चीका, कैथल-चीका, पूंडरी-करनाल, कैथल-निसिंग, पूंडरी-कुरुक्षेत्र, कैथल-नरवाना, ढांड-करनाल, कैथल-टोहाना और कैथल-नगूरां सहित विभिन्न मार्गों पर परमिट के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इन मार्गों में पाई, पूंडरी, फरल, ढांड, सीवन, कांगथली, पीडल, हाबड़ी, सिरसल, बदनारा, निसिंग, कलायत और धनौरी सहित कई गांवों से होकर गुजरने वाले रूट शामिल हैं। आरटीए गिरिश कुमार ने बताया कि निजी बस परमिट के लिए आवेदन प्रक्रिया पर आगामी आदेशों तक रोक लगा दी गई है। नए निर्देश जारी होने के बाद आवेदकों को इसकी जानकारी दी जाएगी। फिलहाल आवेदन जमा नहीं होंगे और परमिट जारी करने की प्रक्रिया भी अगले आदेश मिलने के बाद ही आगे बढ़ेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed