{"_id":"6aa050fe244f0e97e8000855","slug":"navneet-takes-first-place-in-the-visual-design-competition-kaithal-news-c-245-1-kht1014-154825-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: दृश्य-डिजाइन प्रतियोगिता में नवनीत प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: दृश्य-डिजाइन प्रतियोगिता में नवनीत प्रथम
Tue, 08 Sep 2026 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 08 Sep 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
छात्रा मुस्कान को सांत्वना पुरस्कार प्रदान करते स्टाफ व प्रबंधन समिति के पदाधिकारी। विज्ञप्ति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। इंदिरा गांधी पीजी महिला महाविद्यालय के कंप्यूटर साइंस विभाग की ओर से अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय स्तर की ऑनलाइन दृश्य-डिजाइन प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें एसएलआईईटी, पंजाब के एमटेक विद्यार्थी नवनीत यादव ने प्रथम स्थान हासिल किया।
इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया की विक्टोरिया यूनिवर्सिटी और कनाडा की कॉनकॉर्डिया यूनिवर्सिटी से जुड़े ज्योति व मोहन दूसरे और पलवल की लविशा तंवर तीसरे स्थान पर रहीं। महाविद्यालय की मुस्कान को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में डिजिटल साक्षरता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ उन्हें कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और डिजिटल तकनीक के उपयोग से परिचित करवाना रहा।
प्रतियोगिता का मुख्य विषय एआई व डिजिटल साक्षरता, भविष्य के कौशल और उप विषय शिक्षा में एआई और कक्षा को नए रूप में परिकल्पित करना रखा गया। प्रतिभागियों ने कैनवा एआई, जेमिनी, क्लॉड, चैटजीपीटी और बिंग इमेज क्रिएटर जैसे एआई आधारित टूल का प्रयोग कर दृश्य-डिजाइन तैयार किए। प्रतियोगिता में हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक और तेलंगाना समेत विभिन्न राज्यों के प्रतिभागियों के अलावा कनाडा और ऑस्ट्रेलिया से भी प्रविष्टियां मिलीं। कुल 147 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सभी प्रतिभागियों को ई-प्रमाणपत्र दिए गए।