{"_id":"6af52f6753cd72bf85029a88","slug":"police-encounter-with-two-criminals-who-demanded-an-extortion-sum-of-one-crore-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैथल में एनकाउंटर: एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाले दो बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, दोनों को लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैथल में एनकाउंटर: एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाले दो बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, दोनों को लगी गोली
Thu, 12 Nov 2026 08:46 AM IST
अनुज कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 12 Nov 2026 08:46 AM IST
सार
एंटी-एक्सटॉर्शन सेल ने एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाले दो बदमाशों से मुठभेड़ की। इस दौरान दोनों बदमाशों को गोली लगी, जिन्होंने शिव कुमार राणा को रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
कैथल मुठभेड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गांव पाडला निवासी शिव कुमार राणा से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में वीरवार सुबह कैथल पुलिस की एंटी-एक्सटॉर्शन सेल की टीम ने बड़ी कार्रवाई की। पाडला-गुहणा रोड पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दोनों बदमाशों को गोली लगी। पुलिस ने दोनों को काबू कर उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। बदमाश गुरकिरत सिंह व कर्मबीर सिंह अमृतसर जिले के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, गांव पाडला निवासी शिव कुमार राणा को बदमाशों ने निशाना बनाते हुए एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। आरोपियों ने रंगदारी की रकम नहीं देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी थी। इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। एंटी-एक्सटॉर्शन सेल की टीम लगातार बदमाशों की गतिविधियों पर नजर रख रही थी।
विज्ञापन
वीरवार सुबह पुलिस टीम को बदमाशों के बारे में सूचना मिली। इसके बाद टीम ने पाडला-गुहणा रोड पर कार्रवाई की। यहां पुलिस और बदमाशों का आमना-सामना हो गया। इस दौरान दोनों तरफ से मुठभेड़ हुई, जिसमें दोनों बदमाशों को गोली लगी। पुलिस ने दोनों को काबू कर लिया और उपचार के लिए सिविल अस्पताल लेकर पहुंची।
विज्ञापन
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपी पंजाब के अमृतसर जिले के रहने वाले हैं। डीएसपी सुशील प्रकाश ने पुलिस कार्रवाई की जानकारी दी। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि रंगदारी मांगने की वारदात में इनके साथ अन्य कौन-कौन लोग शामिल थे और इनके आपराधिक नेटवर्क के तार कहां तक जुड़े हैं।