फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The petitioner said, "I have come to your court with a plea." The minister replied, "I am not a Pir Baba, after all."

फरियादी बोला- आपके दरबार में अरदास लाया हूं, मंत्री बोले : पीर बाबा थोड़ी हूं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
The petitioner said, "I have come to your court with a plea." The minister replied, "I am not a Pir Baba, after all."
पानी निकासी को लेकर ​शिकायतकर्ता को पास बुलाकर ​शिकायत सुनते कृ​षि मंत्री श्याम सिंह राणा। संवा
कैथल। कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने मंगलवार को कष्ट निवारण समिति की बैठक में कई शिकायतों का निपटारा किया। उन्होंने 13 शिकायतें अध्यक्ष होने के नाते सुनीं और नौ का मौके पर ही निपटारा कर दिया, जबकि शेष मामलों में संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

हुडा सेक्टर 19 में शिव मंदिर के पास मकानों के आगे खाली पड़ी जगह को हुडा की ओर से ग्रीन बैल्ट के तहत विकसित नहीं करने व गंदगी से परेशानी की थी। शिकायतकर्ताओं ने हुडा एक्ट और कानून के बारे में भी विस्तार से बताया लेकिन कोई दांव पेंच नहीं चल पाया। अंत में उन्होंने कृषि मंत्री से कहा कि वे उनके दरबार में अरदास लेकर आए हैं और उनकी कलम से सबकुछ हो सकता है, तो इस पर कृषि मंत्री ने देसी अंदाज में कह दिया कि वे पीर बाबा थोड़ी हैं जो अरदास पूरी करेंगे।
विज्ञापन

शिकायतकर्ताओं का कहना था कि हुडा प्लान में ग्रीन बैल्ट होने के बावजूद 30 साल से वे लोग इस सुविधा से वंचित हैं और इसके लिए उन्होंने 10 प्रतिशत अतिरिक्त भुगतान भी अलॉटमेंट के समय किया हुआ है। वहीं अधिकारियों का पक्ष था कि ये जगह ग्रीन बैल्ट न होकर कमर्शियल प्लॉट है और यहां ग्रीन बैल्ट नहीं बन सकता है। कृषि मंत्री ने मामले में सरकार का फैसला होने के कारण इसको नहीं पलटने की बात कहते हुए अधिकारियों को तुरंत साफ सफाई करवाने के निर्देश देकर शिकायत निपटा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन शिकायतों का भी किया निपटान : गुहला के गांव सुल्तानियां में पीडब्ल्यूडी की ओर से सड़क के दोनों साइड नाला बनाने और निकासी नहीं होने की फरियाद लेकर लछीराम मंत्री के पास पहुंचा। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को फरियाद पर कार्रवाई करते हुए निकासी करवाने के आदेश दिए। वहीं एक बिजली चोरी का फर्जी केस बनाने के मामले में कमेटी गठित कर जांच के आदेश दिए।

पानी निकासी को लेकर शिकायतकर्ता को पास बुलाकर शिकायत सुनते कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा। संवा

पानी निकासी को लेकर शिकायतकर्ता को पास बुलाकर शिकायत सुनते कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा। संवा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed