फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Accused in Aryan murder case apprehended following ultimatum from the Brahmin community

Karnal News: ब्राह्मण समाज के अल्टीमेटम के बाद आर्यन हत्याकांड का आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Accused in Aryan murder case apprehended following ultimatum from the Brahmin community
करनाल। सेक्टर-14 मार्केट में 12 अक्तूबर को हुई आर्यन की हत्या के मामले में सीआईए-1 की टीम ने एक और आरोपी हिमेश तनेजा उर्फ काकून को गिरफ्तार किया है। ब्राह्मण समाज की पिछले दिनों ब्राह्मण धर्मशाला में बैठक कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था।
विज्ञापन

12 अक्तूबर 2026 को 20 वर्षीय आर्यन पंडित की हत्या हुई थी। पुरानी रंजिश के कारण दोपहर करीब 3 बजे 15 से 20 युवकों ने उस पर हमला किया था। पुलिस अधीक्षक करन गोयल ने बताया कि आरोपी शांति नगर निवासी हिमेश तनेजा उर्फ काकून को सीआईए-1 की टीम ने रामनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। मामले में पहले चार आरोपियों को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच के दौरान हिमेश की संलिप्तता सामने आने के बाद पुलिस ने उसे काबू किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 12 अक्तूबर को थाना सिविल लाइन में हत्या और आर्म्स एक्ट सहित संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। सेक्टर-14 की मुख्य मार्केट में पुरानी रंजिश के चलते आर्यन पर चाकू और लाठी-डंडों से हमला किया गया था। गंभीर रूप से घायल आर्यन की चंडीगढ़ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई थी। मामले में पुलिस पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करने की तैयारी में है। पुलिस रिमांड के दौरान उससे वारदात में भूमिका और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों के संबंध में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed