सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Claim: Enough cylinders, reality: No vehicle has arrived for two days, situation: People queue again

दावा : सिलिंडर पर्याप्त, हकीकत : दो दिन से नहीं आई गाड़ी, हालात : फिर कतार में लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Claim: Enough cylinders, reality: No vehicle has arrived for two days, situation: People queue again
हांसी रोड की भगवाड़िया गैस एजेंसी के गोदाम के बाहर तेज धूप में गैस सिलिंडर लेने के लिए लगी उपभो
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
Trending Videos

करनाल। जिला प्रशासन पर्याप्त एलपीजी सिलिंडर होने का दावा कर रहा है। धरातल पर हकीकत ये है कि में पिछले दो दिन से कई एजेंसियों पर सिलिंडरों की आपूर्ति नहीं हुई। ऐसे में एक बार फिर एजेंसियों के बाहर लोगों की कतार लगना शुरू हो गई है। मंगलवार को भगवाड़िया गैस एजेंसी के बाहर भीड़ से सड़क पर जाम लग गया। ग्रामीण क्षेत्र की एजेंसियों से भी सिलिंडरों की आपूर्ति प्रभावित होने से लोगों को परेशानी हो रही है।
डीएफएससी मुकेश कुमार का दावा है कि जिले में 42 गैस एजेंसियां हैं और इन सभी अधिकृत गैस एजेंसियों के माध्यम से उपभोक्ताओं को घरेलू गैस सिलेंडर नियमित रूप से उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जिले में 31 मार्च को 18947 गैस सिलिंडर का स्टॉक भंडारण है और 6279 गैस सिलिंडर बाहर से आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को 9429 घरेलू और 94 कॉमर्शियल गैस सिलिंडर उपभोक्ताओं को जिले की विभिन्न गैस एजेंसियों के माध्यम से वितरित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसी बोले, सप्लाई चेन कर रही कार्य
उपायुक्त उत्तम सिंह का कहना है कि जिले में घरेलू गैस (एलपीजी), पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। सप्लाई चेन सुचारू रूप से कार्य कर रही है। स्टॉक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है, किसी भी प्रकार की किल्लत नहीं है। उपभोक्ताओं को नियमानुसार 25 दिन बाद गैस सिलिंडर की आपूर्ति पहले की तरह हो रही है। आमजन को घबराने की आवश्यकता नहीं है। समस्या पर कंट्रोल रूम नंबर 0184-2285963 पर संपर्क कर सकते हैं।
अमर उजाला से साझा की गईं समस्याएं
किसी को डिलीवरी नहीं मिली तो कहीं घर पहुंचने से पहले बिका सिलिंडर
- बाहर ही बिक गया सिलिंडर : गांव गोंदर के गुलाब सिंह का कहना है कि उनका सिलिंडर 13 मार्च को डिलिवर दिखाया गया है। उन्हें सिलिंडर नहीं मिला। उनके मोबाइल फोन पर मैसेज आया है। अब अगली बुकिंग 8 अप्रैल को होगी।

- 15 दिन से काट रहे एजेंसी के चक्कर : शांति देवी के अनुसार, उनकी सिलिंडर की डिलीवरी 17 मार्च को होनी थी, इसका ओटीपी भी आया हुआ है लेकिन आज तक सिलिंडर नहीं मिला। 15 दिन से एजेंसी के चक्कर काट रहे हैं।

- 26 को सिलिंडर डिलीवरी का मिला मैसेज : नीलोखेड़ी के रामपाल सिंह के अनुसार, उनका सिलिंडर नीलोखेड़ी गैस एजेंसी से है। बुकिंग कराई थी, जब वे सिलिंडर लेने के लिए एजेंसी गए तो मोबाइल पर 26 मार्च को डिलीवरी होने का संदेश मिला। प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।

- बुकिंग के 10 दिन बाद भी डिलीवरी नहीं : सुनील कुमार का कहना है कि उन्होंने अपने घरेलू गैस सिलिंडर की 21 मार्च को बुकिंग कराई थी लेकिन अभी तक डिलिवरी नहीं हुई। वे परेशान हैं और खाना बनाने में भी दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed