फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Clash between police and sanitation workers over garbage collection in Karnal

करनाल: कूड़ा उठवाने पहुंची पुलिस पर सफाई कर्मचारियों ने फेंका कचरा, हुई जोरदार झड़प; देखें VIDEO

Sat, 29 Aug 2026 02:03 PM IST
मयूर शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, करनाल
माई सिटी रिपोर्टर, करनाल Published by: मयूर शर्मा Updated Sat, 29 Aug 2026 02:03 PM IST
सार

कूड़ा उठाने का विरोध कर रहे कर्मचारियों को हटाने के लिए पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों पक्षों में झड़प हो गई। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस का विरोध करते हुए मौके से कचरा उठाकर पुलिसकर्मियों की ओर फेंक दिया। इसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाया।

विज्ञापन
Clash between police and sanitation workers over garbage collection in Karnal
करनाल में कूड़ा उठाने को लेकर पुलिस-सफाई कर्मचारियों में झड़प - फोटो : संवाद

विस्तार

करनाल के कैथल रोड स्थित पुल के नीचे जमा कूड़ा उठाने पहुंची नगर निगम की टीम और हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों के बीच शनिवार दोपहर एक बजे बड़ा विवाद हो गया। कूड़ा उठाने का विरोध कर रहे कर्मचारियों को हटाने के लिए पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों पक्षों में झड़प हो गई। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस का विरोध करते हुए मौके से कचरा उठाकर पुलिसकर्मियों की ओर फेंक दिया। इसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाया। कार्रवाई के दौरान कई महिला और पुरुष सफाई कर्मचारियों के साथ मारपीट होने का आरोप है। पुलिस ने करीब 20 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


हुआ यूं कि सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं और कैथल रोड पुल के नीचे भी कर्मचारी विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान पुल के नीचे काफी मात्रा में कूड़ा जमा हो गया था। निगम अधिकारियों को कूड़ा उठाने की सूचना मिलने के बाद जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉलियां लेकर टीम मौके पर पहुंची। कर्मचारियों ने निगम की इस कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया और कूड़ा उठाने से रोकने का प्रयास किया।
विज्ञापन


पुलिस ने हटाने की कोशिश की तो बढ़ा विवाद

स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिस बल बुलाया गया। पुलिस ने हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को रास्ते से हटने और निगम की टीम को कूड़ा उठाने देने के लिए कहा। कर्मचारियों ने इसका विरोध जारी रखा। इसी दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच कहासुनी हो गई और देखते ही देखते धक्का-मुक्की शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रदर्शनकारियों ने पुलिस का विरोध करते हुए कूड़ा उठाकर पुलिसकर्मियों की तरफ फेंकना शुरू कर दिया। इससे मौके पर तनाव और बढ़ गया। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए प्रदर्शनकारियों को मौके से हटाया।

महिला कर्मचारियों को भी नहीं बख्शा, कार्रवाई पर उठे सवाल

कार्रवाई के दौरान कई महिला और पुरुष सफाई कर्मचारियों के साथ पुलिस द्वारा मारपीट किए जाने के आरोप सामने आए हैं। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें समझाने के बजाय बल प्रयोग किया और महिला कर्मचारियों के साथ भी धक्का-मुक्की तथा मारपीट की गई। कार्रवाई के दौरान कई कर्मचारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
पुलिस की कार्रवाई के बाद मौके पर काफी देर तक तनाव की स्थिति बनी रही। हिरासत में लिए गए कर्मचारियों को पुलिस अपने साथ ले गई। वहीं, निगम की टीम ने पुलिस सुरक्षा के बीच पुल के नीचे जमा कूड़ा उठाने की कार्रवाई शुरू की।


हड़ताल के बीच बढ़ रहा है शहर में कूड़े का संकट

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहर के विभिन्न हिस्सों में कूड़ा जमा होने की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। प्रमुख सड़कों, पुलों और सार्वजनिक स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निगम की ओर से कई स्थानों पर वैकल्पिक व्यवस्था के तहत कूड़ा उठाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन हड़ताल कर रहे कर्मचारी इसका विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed