सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Coach Raman won two medals in the National Para Athletics Competition

Karnal News: राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में कोच रमन ने जीते दो पदक

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Thu, 26 Mar 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Coach Raman won two medals in the National Para Athletics Competition
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

करनाल। जिले के जूनियर पैरा एथलेटिक्स कोच रमन ने पैरा राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दो रजत पदक जीते। प्रतियोगिता का आयोजन पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से 17 से 21 मार्च तक भुवनेश्वर में किया गया था। कोच रमन ने 1500 मीटर और 400 मीटर की टी 37 पैरा-एथलेटिक्स वर्ग में हिस्सा लिया था।
उन्होंने बताया कि इस बार प्रतियोगिता में हरियाणा प्रदेश ने कुल 90 पदक जीते व ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की। रमन जन्म से ही 70 प्रतिशत दिव्यांग हैं। उन्होंने बताया कि पैरा एशियन गेम में उनकी रैंकिंग पहले नंबर की है और वह अब पैरा ओलंपिक की तैयारी कर रहे हैं। एशियाई पैरा खेल, जो 18-24 अक्तूबर तक जापान के आइची-नागोया में आयोजित होने हैं, के लिए उनका चयन हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed