सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Claim of Murder of US-Based Gangster Bhanu Rana; Facebook Page Named 'Sarpanch Boss' Claims Responsibility

Karnal: अमेरिका में रहने वाले गैंगस्टर भाणु राणा की हत्या का दावा, सरपंच बॉस नामक फेसबुक पेज ने ली जिम्मेदारी

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Published by: Naveen Updated Tue, 07 Apr 2026 02:50 PM IST
विज्ञापन
सार

जून 2025 में करनाल में पकड़े गए उसके कुछ गुर्गों ने पूछताछ में बताया था कि वे भानु राणा के लिए काम कर रहे थे। फेसबुक पोस्ट में आगे दावा किया गया कि रोहित गोदारा नाम के एक व्यक्ति को भी भानु राणा की तरह सजा दी जाएगी।

Claim of Murder of US-Based Gangster Bhanu Rana; Facebook Page Named 'Sarpanch Boss' Claims Responsibility
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अमेरिका के कैलिफोर्निया में रहने वाले भारतीय मूल के गैंगस्टर भानु राणा की हत्या को लेकर सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया है। सरपंच बॉस नामक आईडी से की गई पोस्ट में वारदात के पीछे लारेंस बिश्नोई गैंग का हाथ बताया जा रहा है। वहीं पोस्ट में लिखा है कि एक साल पहले ही चेतावनी दी गई थी कि भानु राणा को मार दिया जाएगा। इसमें यह भी कहा गया कि जो भी देश के खिलाफ जाएगा, उसे मार दिया जाएगा।

Trending Videos


चाहे दुनिया के किसी भी कोने में छिप जाए, छोड़ा नहीं जाएगा। पोस्ट में भानु राणा को ‘देशद्रोही’ बताया गया है। गैंगस्टर भानु राणा करनाल के सांभली गांव का रहने वाला था। वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग का पुराना साथी माना जाता था। उस पर हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में हत्या, जबरन वसूली, आर्म्स एक्ट और गंभीर अपराधों के कई प्राथमिकी दर्ज हैं। नवंबर 2025 में उसे अमेरिका में गिरफ्तार किया गया था। भारतीय एजेंसियां उसके भारत प्रत्यर्पण करने की प्रक्रिया में लगी हुई थीं। पंजाब में हुए एक ग्रेनेड हमले की जांच में भी उसका नाम सामने आया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


करनाल में पकड़े गए थे गुर्गे
जून 2025 में करनाल में पकड़े गए उसके कुछ गुर्गों ने पूछताछ में बताया था कि वे भानु राणा के लिए काम कर रहे थे। फेसबुक पोस्ट में आगे दावा किया गया कि रोहित गोदारा नाम के एक व्यक्ति को भी भानु राणा की तरह सजा दी जाएगी। पोस्ट में लिखा है कि गोल्डी ढिल्लों अब लॉरेंस बिश्नोई गैंग से अलग हो गया है और ड्रग्स के कारोबार में शामिल हो गया है। पोस्ट में दावा किया गया कि ‘सरपंच यूरोप, साहिल दुहन (हिसार) और लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने मिलकर भानु राणा की हत्या की है।

पोस्ट की सत्यता जानने में जुटी एजेंसियां
एजेंसियां इस फेसबुक पोस्ट की सत्यता की जांच कर रही हैं। पुलिस और खुफिया विभाग पोस्ट को गंभीरता से ले रहे हैं और यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि पोस्ट असली है या किसी ने जानबूझकर फैलाई है। भानु राणा की हत्या का मामला अंतरराष्ट्रीय गैंग वॉर माना जा रहा है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग पहले भी विदेशों में सक्रिय रहने वाले अपने पुराने साथियों या विरोधियों को निशाना बनाने के दावे कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed