फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Encounter between police and criminals on canal bank in Asandh; bullet hits leg.

Karnal News: असंध में नहर की पटरी पर पुलिस-बदमाश में मुठभेड़, पैर में लगी गोली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Encounter between police and criminals on canal bank in Asandh; bullet hits leg.
मामले की जानकारी देते असंध डीएसपी गोरखपाल राणा।
करनाल। असंध में सोमवार रात करीब 10:30 बजे जबाला गांव के पास नहर की पटरी पर सीआईए-3 असंध और बाइक सवार बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस टीम को देखकर बाइक हिसार जिले के सिसाय गांव निवासी संदीप भागने लगा। पुलिस ने उसे रुकने की चेतावनी दी तो उसने पिस्टल से तीन फायर कर दिए। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी। घायल होने के बाद पुलिस ने उसे काबू कर लिया और उपचार के लिए असंध के अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

डीएसपी गोरखपाल राणा के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि संदीप किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। इसके बाद सीआईए-3 असंध की टीम उसकी तलाश में जुटी थी। उन्होंने बताया कि सोमवार रात पुलिस को संदीप के जबाला गांव की तरफ से नहर की पटरी से बाइक पर आने की सूचना मिली। टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया तो वह बाइक लेकर भागने लगा। रुकने की चेतावनी के बावजूद उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बदमाश ने तीन गोलियां चलाईं। इनमें एक पुलिस की गाड़ी की खिड़की के पास से निकली और दूसरी आगे की सीट पर बैठे पुलिसकर्मी के कान के पास से गुजर गई। पुलिसकर्मियों ने सुरक्षित रहते हुए जवाबी कार्रवाई की, जिसमें संदीप के पैर में गोली लगी। वह बाइक समेत नीचे गिर गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे काबू कर लिया। घटना में किसी पुलिसकर्मी के घायल होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पिस्टल और बाइक बरामद
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने संदीप के कब्जे से पिस्टल और बाइक बरामद की। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। टीम ने फायरिंग से जुड़े साक्ष्य जुटाने के साथ पुलिस की गाड़ी और घटनास्थल की जांच की। पुलिस बरामद पिस्टल की भी जांच कर रही है कि उसका इस्तेमाल पहले किसी वारदात में तो नहीं हुआ।


तीन महीने पहले जेल से आया था बाहर

डीएसपी के अनुसार संदीप के खिलाफ स्नेचिंग के करीब 10 मामले दर्ज हैं। इसके अलावा उसके खिलाफ अन्य आपराधिक मामले भी बताए जा रहे हैं। पुलिस इन मामलों का रिकॉर्ड खंगाल रही है। आरोपी करीब तीन महीने पहले करनाल जेल से बाहर आया था। पुलिस के अनुसार जेल से बाहर आने के बाद वह दोबारा आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय हो गया था और सोमवार रात भी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था।


घटना की सूचना मिलने के बाद असंध थाना प्रभारी और सीआईए प्रभारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर उसके साथियों, हथियार के स्रोत और हाल में की गई अन्य वारदातों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

मामले की जानकारी देते असंध डीएसपी गोरखपाल राणा।

मामले की जानकारी देते असंध डीएसपी गोरखपाल राणा।

मामले की जानकारी देते असंध डीएसपी गोरखपाल राणा।

मामले की जानकारी देते असंध डीएसपी गोरखपाल राणा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed