{"_id":"6ac810af4e9ad5ea210485e4","slug":"indigenous-products-will-get-market-industrial-expo-starts-today-at-lake-oasis-karnal-news-c-18-knl1018-1008456-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: स्वदेशी उत्पादों को मिलेगा बाजार, लेक ओएसिस में आज से इंडस्ट्रियल एक्सपो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: स्वदेशी उत्पादों को मिलेगा बाजार, लेक ओएसिस में आज से इंडस्ट्रियल एक्सपो
विज्ञापन
एक छत के नीचे 100 से अधिक स्टॉल, देशभर के शिल्पकार और एमएसएमई उद्यमी होंगे शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। स्वदेशी और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्किल टैक की ओर से 9 से 20 अक्तूबर तक करनाल लेक ओएसिस परिसर में इंडस्ट्रियल एक्सपो लगाया जाएगा। एक्सपो का उद्घाटन आज 9 अक्तूबर को शाम चार बजे डीसी डॉ. आनंद कुमार शर्मा करेंगे। एक्सपो में एक ही छत के नीचे कुटीर उद्योगों और माइक्रो एमएसएमई इकाइयों द्वारा तैयार उत्पादों को प्रदर्शित किया जाएगा।
आयोजक चंद्र गुप्त ढींगड़ा, वीरेंद्र ढींगड़ा, हरमीत सिंह हैप्पी और संजीव मककड़ ने बताया कि एक्सपो में हरियाणा के अलावा जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड और राजस्थान के शिल्पकार व उद्यमी अपने उत्पाद लेकर पहुंच रहे हैं। एक्सपो में 100 से अधिक स्टॉल लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मेले को एमएसएमई की ओर से स्वीकृति प्रदान की गई है।
डांडिया नाइट समेत होंगे कई कार्यक्रम
20 अक्तूबर तक चलने वाले एक्सपो में विभिन्न सांस्कृतिक और मनोरंजन कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। 12 से 16 अक्तूबर तक डांडिया नाइट का आयोजन होगा। इसके अलावा दुर्गा पूजा, पेंटिंग प्रतियोगिता, टैलेंट हंट सहित अन्य कार्यक्रम भी होंगे। आयोजकों के अनुसार एक्सपो में पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण, विधायक जगमोहन आनंद, भगवान दास कबीरपंथी सहित कई राजनेता, उद्योगपति और समाजसेवी पहुंचेंगे।
विज्ञापन
हरमीत सिंह हैप्पी ने बताया कि इससे पहले करनाल में चार मेले आयोजित किए जा चुके हैं। इस बार पहली बार करनाल में इतने बड़े स्तर पर इंडस्ट्रियल एक्सपो लगाया जा रहा है। आयोजकों को उम्मीद है कि 12 दिन तक चलने वाले इस एक्सपो में बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे और स्वदेशी व स्थानीय उत्पादों को नया बाजार मिलेगा।