{"_id":"6af50915780c6aa7cd0603d6","slug":"police-will-take-action-if-weapons-are-flaunted-on-social-media-licenses-may-also-be-revoked-karnal-news-c-18-knl1018-1030019-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: सोशल मीडिया पर हथियारों का रौब दिखाया तो पुलिस करेगी कार्रवाई, लाइसेंस भी हो सकता है रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: सोशल मीडिया पर हथियारों का रौब दिखाया तो पुलिस करेगी कार्रवाई, लाइसेंस भी हो सकता है रद्द
विज्ञापन
- फेसबुक-इंस्टाग्राम पर पिस्टल, रिवॉल्वर के साथ फोटो और रील डालने वालों की साइबर सेल करेगा निगरानी
- साइबर सेल खंगालेगी सोशल मीडिया अकाउंट, धमकी और दहशत फैलाने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो और रील डालकर खुद को दबंग दिखाने का शौक अब भारी पड़ सकता है। फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप और एक्स पर पिस्टल, रिवॉल्वर या अन्य हथियारों का प्रदर्शन करने वालों पर करनाल पुलिस नजर रखेगी। पुलिस ऐसे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी, जो हथियारों के जरिए समाज में रौब जमाने, लोगों को डराने या युवाओं को अपराध की ओर आकर्षित करने का प्रयास कर रहे हैं। खास बात यह है कि लाइसेंसी हथियार का सार्वजनिक प्रदर्शन करने पर भी कार्रवाई हो सकती है और लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की जा सकती है।
पुलिस अधीक्षक करन गोयल ने स्पष्ट किया कि हथियार का लाइसेंस मिलना उसका मनमाने तरीके से प्रदर्शन करने की छूट नहीं है। कुछ लोग सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ तस्वीरें और वीडियो अपलोड कर खुद को प्रभावशाली दिखाने की कोशिश करते हैं। कई बार ऐसे पोस्ट में हथियारों के जरिए धमकाने और डर का माहौल बनाने का संदेश भी दिया जाता है। पुलिस ने ऐसी गतिविधियों को गंभीरता से लेते हुए निगरानी बढ़ाने का निर्णय लिया है।
साइबर सेल खंगालेगी सोशल मीडिया अकाउंट
करनाल पुलिस की साइबर टीम फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप और अन्य प्लेटफॉर्म पर हथियारों के साथ अपलोड की जा रही तस्वीरों, वीडियो और रील पर नजर रखेगी। जिन पोस्ट से किसी को धमकाने, दहशत फैलाने या आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की आशंका होगी, उनकी जांच की जाएगी। संबंधित व्यक्ति की पहचान के बाद मामला थाना पुलिस को भेजा जाएगा। पुलिस लाइसेंसी हथियारों के दुरुपयोग के मामलों में लाइसेंस निरस्त करने के लिए सक्षम प्राधिकारी को भी रिपोर्ट भेज सकती है।
विज्ञापन
दबंगई नहीं, अपराध की ओर धकेल रहा दिखावा
एसपी करन गोयल ने कहा कि हथियारों का प्रदर्शन बहादुरी या प्रतिष्ठा का प्रतीक नहीं है। सोशल मीडिया पर इस तरह का दिखावा युवाओं को गलत दिशा में प्रभावित कर सकता है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा, खेल और सकारात्मक गतिविधियों में आगे बढ़ने की अपील की। पुलिस ने आमजन को भी चेताया है कि हथियारों का इस्तेमाल केवल निर्धारित कानूनी नियमों के तहत ही करें। किसी को डराने, धमकाने या सोशल मीडिया पर रौब जमाने के लिए हथियारों का प्रदर्शन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।