फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Teams will investigate discrepancies between arrival records and those of commission agents.

Karnal News: आवक व आढ़तियों के रिकॉर्ड में अंतर की जांच करेंगी टीमें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Teams will investigate discrepancies between arrival records and those of commission agents.
.घरौंडा अनाज मंडी का दाैरा करते एसडीएम अनुभव मेहता। संवाद
घरौंडा। अनाज मंडी में धान की आवक और आढ़तियों के रिकॉर्ड में अंतर की प्रशासन ने जांच तेज कर दी है। शनिवार को एसडीएम अनुभव मेहता ने मंडी का औचक निरीक्षण कर प्रत्येक दुकान पर धान के स्टॉक का सत्यापन शुरू करवाया। उन्होंने बताया कि कई टीमें गठित की गई हैं जो मौके पर मौजूद धान की मात्रा का आढ़तियों के रिकॉर्ड से मिलान करेंगी।
विज्ञापन

जांच में देखा जाएगा कि मंडी में पहुंची फसल की आवक और खरीद से संबंधित सभी प्रविष्टियां दर्ज हैं या नहीं। बिना गेटपास धान उतारने की भी शिकायतें हैं। एक किसान बिना गेटपास लिए मंडी में धान उतारकर चला गया था। संबंधित ट्रैक्टर पर रजिस्ट्रेशन नंबर भी अंकित नहीं था। एसडीएम ने ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में लेने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

हर दुकान पर स्टॉक और दस्तावेज की होगी जांच टीमें मंडी की दुकानों पर पहुंचकर धान के स्टॉक, खरीद से संबंधित दस्तावेज और आवक के रिकॉर्ड की जांच करेंगी। मौके पर उपलब्ध फसल की मात्रा का दस्तावेज में दर्ज आंकड़ों से मिलान किया जाएगा। एसडीएम अनुभव मेहता ने स्पष्ट किया कि मंडी में आने वाली प्रत्येक फसल का किसान के माध्यम से बायोमीट्रिक वेरिफिकेशन जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धीमी खरीद की जांच के लिए पहुंचे डिप्टी डायरेक्टर, की नमी की जांच
तरावड़ी। धान खरीद प्रक्रिया की निगरानी के लिए शनिवार को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के डिप्टी डायरेक्टर निशांत राठी तरावड़ी अनाज मंडी पहुंचे। उन्होंने मंडी में आई धान की फसल में नमी की मात्रा जांची। धीमी खरीद के आरोपों की भी जांच की। जांच में नमी की वास्तविक मात्रा कितनी मिली, इसकी जानकारी सामने नहीं आई। निरीक्षण के दौरान मंडी सचिव अरविंद टाया, व्यापार प्रकोष्ठ के जिला प्रधान शीशपाल गुप्ता, राइस एसोसिएशन के प्रधान नरेश बंसल और अनिल चौधरी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed