सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The corporation does not have accurate information about 1.07 lakh properties in the city

Karnal News: शहर की 1.07 लाख संपत्तियों की निगम के पास नहीं सटीक जानकारी

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
The corporation does not have accurate information about 1.07 lakh properties in the city
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
loader
Trending Videos

करनाल। शहर की करीब 1.07 लाख संपत्तियों की निगम के पास सटीक जानकारी नहीं है। किसी संपत्ति पर कर गलत है तो किसी के मालिक का नाम। किसी संपत्ति की श्रेणी ठीक नहीं है तो किसी का क्षेत्रफल। शहर में केवल 63 हजार संपत्तियों के मालिकों ने ही माना है कि उनकी संपत्तियों का निगम के पास सही ब्योरा है। हालांकि निगम शहर की संपत्तियों की सटीक जानकारी के लिए शिविर लगा रहा है।
संपत्ति कर आईडी के डाटा में छेड़छाड़ से बचाव का एकमात्र विकल्प संपत्ति का स्वयं सत्यापन करना है। इससे संपत्तिकर आईडी स्वत: लॉक हो जाएगी। इस लॉक यानी ताले को खोलने की चाभी आपके मोबाइल नंबर में होगी। रजिस्टर्ड मोबाइल पर आने वाला ओटीपी से ही इस लॉक को खोला जा सकेगा। इससे संपत्ति कर आईडी सुरक्षित भी रहेगी और निगम के पास भी संपत्तियों की सटीक जानकारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन





नगर निगम अब तक अपने क्षेत्र से करीब 37.05 प्रतिशत संपत्तियों का ही सत्यापन करा पाया है। निगम क्षेत्र में 1,70,461 संपत्तियों की आईडी में से अब तक 63,687 संपत्तियां ही स्व-प्रमाणित हुई हैं। शेष संपत्तियों की जानकारी सही नहीं है। ये संपत्तियां निगम के पोर्टल पर भी खुली हुई हैं। कोई भी देखकर इनकी जानकारी ले सकता है।



निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा का कहना है कि अपनी संपत्तियों के रिकॉर्ड को ठीक करवाने का शहर के लोगों के पास मौका है। लोग निगम कार्यालय में आकर गलत जानकारी पर आपत्ति जता इसे ठीक करवा सकते हैं। निगम कार्यालय की हेल्पडेस्क पर नि:शुल्क ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed