फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The weather changed overnight; rain accompanied by strong winds occurred.

Karnal News: रात को बदला मौसम, तेज हवा के साथ हुई बारिश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
The weather changed overnight; rain accompanied by strong winds occurred.
हांसी रोड पर बारिश के बीच से गुजरते वाहन संवाद
करनाल। जिले में शनिवार रात को मौसम में परिवर्तन हुआ। रात 8 बजे तेज हवा चली। बिजली कड़कने लगी। साढ़े नौ बजे के बाद बारिश शुरू हो गई। शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री बढ़कर 31.7 डिग्री सेल्सियस तो रात का तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम परिवर्तन से किसानों की चिंता बढ़ गई, क्योंकि मंडियों में धान की ढेरियां लगी हैं जिनके भीगने का खतरा है।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण शनिवार देर रात से हवा में बदलाव हुआ है। हवा के उत्तर पश्चिमी से उत्तर पूर्वी होने की संभावना से 25 व 26 अक्तूबर को मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने तथा कहीं-कहीं हवाओं व गरज चमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान बीच-बीच में हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट होने परंतु सुबह व शाम को हल्की ठंड रहने की संभावना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed