फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   25 complaints received at the camp; 10 resolved on the spot.

Kurukshetra News: शिविर में आईं 25 शिकायतें, 10 का मौके पर किया समाधान

Tue, 11 Aug 2026 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 11 Aug 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
25 complaints received at the camp; 10 resolved on the spot.
कुरुक्षेत्र। समाधान​ ​शिविर में अ​धिकारियों के समक्ष अपनी समस्या रखते आमजन। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। जिला सचिवालय में सोमवार को समाधान शिविर लगाया गया, जिसमें परिवार पहचान पत्र में त्रुटियां दूर करवाने के लिए शिकायतें सबसे ज्यादा रहीं। सुनवाई कर रहे सीटीएम आशीष कुमार ने 10 शिकायतों का समाधान किया तो वहीं 15 के समाधान के लिए संबंधित अधिकारी को कड़े निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर समाप्त किया जाए। एटीआर (एक्शन टेकन रिपोर्ट ) अपलोड करते समय शिकायत का पूरा पूर्व विवरण, की गई कार्रवाई और वर्तमान स्थिति स्पष्ट व तथ्यात्मक रूप से दर्ज की जाए, ताकि निस्तारण की गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके। उन्होंने विशेष रूप से री-ओपन होने वाली शिकायतों को प्राथमिकता देते हुए उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपनी प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से उपायुक्त कार्यालय को भेजे, ताकी उसकी समीक्षा की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed