{"_id":"6a7a35e6e10df3f85d088a0c","slug":"carrying-a-basket-as-if-it-were-a-palanquin-he-became-immersed-in-devotion-to-shiva-kurukshetra-news-c-45-1-kur1009-159287-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: टोकनी तो कोई पालकी धरे शिव की भक्ति में हुआ लीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: टोकनी तो कोई पालकी धरे शिव की भक्ति में हुआ लीन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पिपली-लाडवा रोड से डाक कांवड़ लेकर आगे बढ़ता शिवभक्त। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी से गुजरने वाले शिवभक्त कांवड़ियों के अद्भुत अंदाज शहरवासियों के लिए आकर्षण बने रहे। किसी ने 51 लीटर की टोकनी कांवड उठाई तो कई नंदी समेत शिव परिवार को पालकी में सवार कर लाए। इसके अलावा कुछ भक्त आदियोगी रूप तो कितने ही ऐसे भक्त रहे, जिन्होंने शिव के दूल्हे रूप को लेकर यात्रा की।
वहीं, शहर के प्रमुख मार्गों और कांवड़ यात्रा से जुड़े रास्तों पर रोशनी और सजावट कर कांवड़ियों की आस्था को सम्मान देने का प्रयास किया गया। कपिल मुनि तीर्थ ग्रुप कौल की शिव परिवार की रथ पालकी ने राहगीरों का ध्यान खींचा। शहरवासी नतमस्तक हुए। उनके साथ ग्रुप के प्रधान समेत सदस्यों ने भी उनके साथ आशीर्वाद लिया। बम बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारों के साथ शिवभक्त आगे बढ़ते रहे।
इसके साथ ही ढांड वासी शिवम ने हरिद्वार से 51 लीटर की टोकनी कांवड़ उठाई। पिपली से बढ़ रहे शिवभक्त के जज्बे को क्षेत्रवासियों ने खूब सराहा। शहर से लेकर कस्बों तक मार्ग से लगते विभिन्न हिस्सों में मेले जैसा माहौल बना रहा।
विज्ञापन
वहीं कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए पुलिस भी सतर्कता बरतती नजर आई। पिपली चौक, सेक्टर-दो कट, नया बस अड्डा के निकट, श्रद्धानंद चौक समेत विभिन्न स्थानों पर बेरीकेडिंग करके सुरक्षा प्रबंध किए गए।