सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Development and heritage are advancing together in the country: Nayab

देश में विकास और विरासत साथ बढ़ रहे हैं: नायब

संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 09 Jun 2026 03:15 AM IST
विज्ञापन
Development and heritage are advancing together in the country: Nayab
कुरुक्षेत्र। श्रद्वालुओं के लिए रेलवे स्टेशन पर रखी पानी की बोतलें व अन्य सामान। संवाद 
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। आज देशभर के तीर्थ स्थलों का विकास हो रहा है। चारधाम परियोजना, प्रसाद योजना और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के माध्यम से भारत अपनी जड़ों से जुड़ रहा है और यह नए भारत का वह कालखंड है, जहां विकास और विरासत साथ-साथ चल रहे हैं। यह लोगों के सहयोग व सरकार की योजनाओं का परिणाम है। ये विचार मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सोमवार को धर्मनगरी से सोमनाथ के लिए श्रद्धालुओं की विशेष ट्रेन को रवाना करते समय व्यक्त किए। ट्रेन में 1100 से अधिक श्रद्धालु रवाना हुए। मुख्यमंत्री ने उपस्थित सभी संतों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने ब्रह्मसरोवर स्थित श्री सर्वेश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ की मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना की।
Trending Videos

मुख्यमंत्री ने कहा कि तीर्थ यात्राएं समाज को जोड़ने का माध्यम होती हैं। ये यात्राएं हमारी नई पीढ़ी को अपनी जड़ों, संस्कृति और संस्कारों से जोड़ती हैं। जब कोई श्रद्धालु तीर्थ स्थानों पर जाता है, तो वह अपने भीतर नई ऊर्जा, प्रेरणा और नई चेतना लेकर लौटता है। उन्होंने कहा कि 10 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे लम्बे समय तक देश की सेवा करने वाले प्रथम प्रधानमंत्री बन जाएगें। उन्होंने 2014 में देश का नेतृत्व संभाला तब से भारत को नई दिशा देने का कार्य किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान महादेव हमें सिखाते हैं कि शक्ति का उपयोग संरक्षण के लिए होना चाहिए, विनाश के लिए नहीं। त्याग, तपस्या और सेवा ही जीवन का वास्तविक मार्ग हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हरियाणा की धरती से श्रद्धा, आस्था, संस्कृति और सनातन चेतना की एक ऐसी यात्रा का शुभारंभ है, जो हमें भारत की हजारों वर्षों पुरानी आध्यात्मिक विरासत से जोड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व जनवरी 2027 तक चलेगा
मुख्यमंत्री ने कहा कि सोमनाथ मंदिर का इतिहास भारत की धैर्यगाथा का रहा है। यह मंदिर अनेक बार टूटा और लूटा गया। लेकिन हर बार दोगुनी साहस के साथ उठ खड़ा हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे देश भर में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मनाया जा रहा है। यह पर्व जनवरी 2027 तक चलेगा। इस पर्व के दौरान श्रद्धालुओं के लिए मुख्यमंत्री तीर्थ योजना के तहत तीर्थ स्थलों की यात्रा करवाई जा रही है। इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, महंत बंसी पुरी महाराज, मीडिया कोऑर्डिनेटर तुषार सैनी, चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, चेयरमैन गुरनाम सैनी, चेयरपर्सन कंवलजीत कौर, भाजपा जिला अध्यक्ष तिजेंदर सिंह गोल्डी, महंत महेशपुरी महाराज, पंडित राजेंद्र पराशर, महंत विष्णुपुरी, पंडित नरेश कुमार, मंडल अध्यक्ष शिव गुप्ता, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र दबखेड़ा मौजूद रहे।

कुरुक्षेत्र। श्रद्वालुओं के लिए रेलवे स्टेशन पर रखी पानी की बोतलें व अन्य सामान। संवाद 

कुरुक्षेत्र। श्रद्वालुओं के लिए रेलवे स्टेशन पर रखी पानी की बोतलें व अन्य सामान। संवाद 

कुरुक्षेत्र। श्रद्वालुओं के लिए रेलवे स्टेशन पर रखी पानी की बोतलें व अन्य सामान। संवाद 

कुरुक्षेत्र। श्रद्वालुओं के लिए रेलवे स्टेशन पर रखी पानी की बोतलें व अन्य सामान। संवाद 

कुरुक्षेत्र। श्रद्वालुओं के लिए रेलवे स्टेशन पर रखी पानी की बोतलें व अन्य सामान। संवाद 

कुरुक्षेत्र। श्रद्वालुओं के लिए रेलवे स्टेशन पर रखी पानी की बोतलें व अन्य सामान। संवाद 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed