सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Constable suspended for deceiving female constable in a relationship

वर्दी वाला धोखेबाज: 'मैं कुंवारा हूं' कहकर महिला आरक्षी को फंसाया, संबंध भी बनाए; शादीशुदा सिपाही सस्पेंड

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली/शाही Published by: विकास कुमार Updated Mon, 08 Jun 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
सार

शाही थाने के आरक्षी अमित चौधरी ने खुद के शादीशुदा होने की बात छिपाकर एक रिक्रूट महिला आरक्षी से दोस्ती बढ़ाई। आरोप है कि महिला आरक्षी को शादी का झांसा देकर उससे प्रेम संबंध बनाए। कुछ दिन पहले महिला आरक्षी को अमित चौधरी के पहले से शादीशुदा होने की जानकारी मिली। 

Constable suspended for deceiving female constable in a relationship
सिपाही अमित चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

महिला आरक्षी से प्रेम संबंध में खुद को कुंवारा बताने वाले शादीशुदा सिपाही अमित चौधरी को एसएसपी अनुराग आर्य ने निलंबित कर दिया। उसके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कराई है। धोखे की जानकारी होने पर महिला आरक्षी ने विषाक्त पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की थी।

Trending Videos

शादी का झांसा देकर बनाए संबंध
शाही थाने के आरक्षी अमित चौधरी ने खुद के शादीशुदा होने की बात छिपाकर एक रिक्रूट महिला आरक्षी से दोस्ती बढ़ाई। आरोप है कि महिला आरक्षी को शादी का झांसा देकर उससे प्रेम संबंध बनाए। कुछ दिन पहले महिला आरक्षी को अमित चौधरी के पहले से शादीशुदा होने की जानकारी मिली। अमित से पूछताछ में स्थिति स्पष्ट होने के बाद अवसाद में आई महिला आरक्षी ने 31 मई को एक साथ कई दवाइयां खा लीं। उसकी हालत बिगड़ी तो स्टाफ ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में साबित हुए आरोप
शाही थाना प्रभारी ने एसएसपी को घटनाक्रम की जानकारी दी। तब एसएसपी ने सीओ मीरगंज अजय कुमार को प्रारंभिक जांच सौंप दी। इसमें आरक्षी अमित चौधरी पर लगे आरोपों को गंभीर माना गया। सीओ की रिपोर्ट के बाद एसएसपी ने अमित चौधरी को निलंबित कर दिया। उन्होंने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि आरक्षी के इस कृत्य से पुलिस विभाग की छवि धूमिल हुई है।

विज्ञापन

शाही थाने में फैला लवेरिया, पर्ची वायरल
अमित चौधरी के निलंबन के साथ ही शाही थाने से जुड़े प्रेम प्रसंग के कई और किस्से भी सोशल मीडिया के जरिये सामने आ रहे हैं। एक पर्ची व्हाट्सएप पर वायरल हो रही है, जिसमें थाने के कई सिपाहियों के नाम लिखे हैं। सिपाहियों के नाम के आगे महिला पुलिसकर्मी या कस्बे की निवासी लड़कियों के नाम लिखे हैं। एक सिपाही का नाम कस्बा की निवासी लड़की से जोड़कर लिखा है कि उसका ट्रांसफर शाही से बहेड़ी थाने हो गया था। उसने जुगाड़ से अपनी तैनाती शाही थाने की पीआरवी पर करवा ली है। सूत्र बता रहे हैं कि सोशल मीडिया के जरिये ये मामले अधिकारियों की जानकारी में भी पहुंच रहे हैं। जल्दी ही कुछ और कार्रवाई देखने को मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed