सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Maulana Tausif murder case solved accused Pankaj Rajput arrested in Bareilly

UP News: बरेली में मौलाना तौसीफ की हत्या का खुलासा, आरोपी पंकज राजपूत गिरफ्तार; ट्रेन से दिया था धक्का

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 08 Jun 2026 02:20 PM IST
विज्ञापन
सार

बरेली जीआरपी ने मौलाना तौसीफ रजा की हत्या का खुलासा कर आरोपी पंकज राजपूत को गिरफ्तार किया है। उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। जीआरपी का दावा है कि पंकज ने झगड़े के बाद मौलाना को ट्रेन से धक्का देने की बात कबूल की।

Maulana Tausif murder case solved accused Pankaj Rajput arrested in Bareilly
मौलाना तौसीफ का फाइल फोटो, जीआरपी की गिरफ्त में आरोपी पंकज। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बरेली जीआरपी ने मौलाना तौसीफ रजा की हत्या के मामले में खुलासा किया है। जीआरपी ने मुख्य आरोपी पंकज राजपूत को गिरफ्तार किया है। उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। जीआरपी का दावा है कि आरोपी ने झगड़े के बाद मौलाना को ट्रेन से धक्का देने की बात कबूल की है। एसएसपी जीआरपी आशुतोष शुक्ला ने बताया कि मामले को गैर इरादतन हत्या में तरमीम किया जाएगा। 

Trending Videos


जीआरपी के मुताबिक पंकज राजपूत मुरादाबाद के मोहल्ला कानून गोयान का निवासी है। उसकी उम्र 25 वर्ष है। वह मौलाना तौसीफ रजा की हत्या के मामले में वांछित था। पुलिस अधीक्षक रेलवे, अनुभाग मुरादाबाद ने उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। जीआरपी पुलिस ने सर्विलांस और मुखबिर की सूचना के आधार पर उसे पकड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तारी के समय वह प्लेटफॉर्म नंबर दो पर गश्त/चेकिंग के दौरान मिला। यह मामला थाना जीआरपी बरेली जंक्शन में दर्ज है। पुलिस ने यात्रियों से जानकारी और कुछ वीडियो क्लिप के आधार पर भी जांच की थी। इन सभी प्रयासों से पंकज राजपूत की पहचान हुई और उसे गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन

यह था घटनाक्रम 
बिहार के जिला किशनगंज के रहने वाले मौलाना तौसीफ रजा का शव 27 अप्रैल को सुबह सात बजे बरेली के कैंट थाना क्षेत्र में पालपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रैक पर मिला था। वह उर्स-ए-ताजुश्शरिया में शामिल होकर 04314 योगनगरी ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर विशेष ट्रेन से किशनगंज लौट रहे थे। 

मौलाना के पास जनरल टिकट था, लेकिन वह स्लीपर श्रेणी के कोच में यात्रा कर रहे थे। चार मई को उनकी पत्नी तबस्सुम ने बरेली पहुंचकर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तबस्सुम ने दावा किया कि उनके पति को ट्रेन में पीटने के बाद बाहर फेंक दिया गया। घटना से पहले मौलाना ने उनको कॉल कर बताया था कि ट्रेन में कुछ लोग उनसे झगड़ रहे हैं।

जांच के दौरान जीआरपी ने ट्रेन के कोच संख्या आठ, नौ और 10 के 200 से ज्यादा यात्रियों से पूछताछ की। बरेली जंक्शन पर सीसी फुटेज खंगाले। इसके बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। जीआरपी का दावा है कि आरोपी पंकज ने झगड़े के बाद मौलाना को ट्रेन से धक्का देने की बात स्वीकार की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed