{"_id":"6a26681e110f5158a106c384","slug":"massive-fire-breaks-out-in-pigeon-coop-on-the-roof-of-a-house-many-pigeons-burn-to-death-in-bareilly-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मकान की छत पर बने कबूतरखाने में लगी भीषण आग, कई कबूतर जलकर मरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मकान की छत पर बने कबूतरखाने में लगी भीषण आग, कई कबूतर जलकर मरे
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Mon, 08 Jun 2026 12:30 PM IST
विज्ञापन
सार
बरेली में एक मकान की छत पर बने कबूतरखाने में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई, जिससे कई कबूतर जलकर मर गए। स्थानीय लोगों ने खुद आग बुझाई, दमकल को सूचना नहीं दी गई। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया है।
कबूतरखाने में लगी भीषण आग
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र की घनी बस्ती कुतुबशाह की जियारत के पास सोमवार सुबह एक मकान की छत पर आग लग गई। घर की छत पर बने कबूतरों के दड़बे (कबूतरखाना) में जब भीषण आग फैली तो कई बेजुबान पक्षी (कबूतर) जलकर मर गए। आग से इलाके में अफरातफरी मच गई। हालांकि दमकल को सूचना देने की बजाय स्थानीय लोगों ने खुद ही आग पर काबू पा लिया।
Trending Videos
यह घटना सोमवार को जियारत के पास उवैश के मकान में हुई। मकान की ऊपरी मंजिल पर बने कबूतरों के दड़बे में अचानक आग लग गई। आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं और देखते ही देखते पूरे दड़बे को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने के बाद आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय निवासियों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। मकान मालिक व स्थानीय लोगों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- सड़क पर हंगामा: कार में पति के साथ थी युवती, पत्नी ने रोकने की कोशिश की तो उसे 100 मीटर घसीटा; देखें वीडियो
गली के अंदर बना है मकान
हालांकि, तब तक दड़बे में मौजूद कई दर्जन कबूतरों की मौत हो चुकी थी। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। बारादरी पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया है। चूंकि आग तंग गली के अंदर लगी थी तो स्थानीय लोगों ने दमकल स्टाफ को सूचना ही नहीं दी। एफएसओ संजीव कुमार ने बताया कि आग लगने के बारे में केंद्र पर कोई सूचना नहीं है। टीम भेजकर जांच कराई जाएगी।