सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PU student stabs father sister to death injures mother in Karnatakas Koppal district

कर्नाटक में दिल दहला देने वाली वारदात: ऑनलाइन गेमिंग के विवाद में बेटे ने पिता और बहन की ली जान, मां गंभीर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Mon, 08 Jun 2026 12:14 PM IST
विज्ञापन
सार

कर्नाटक के कोप्पल जिले में एक सेकेंड ईयर पीयू छात्र ने कथित तौर पर अपने पिता और बड़ी बहन की चाकू मारकर हत्या कर दी, जबकि मां को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी ने खुद पर भी हमला किया। पुलिस ऑनलाइन गेमिंग को लेकर परिवार में विवाद की आशंका की जांच कर रही है। आइए, विस्तार से मामले को समझते हैं...

PU student stabs father sister to death injures mother in Karnatakas Koppal district
कर्नाटक में बेटे का खूनी खेल - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

कर्नाटक के कोप्पल जिले से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक सेकेंड ईयर प्री-यूनिवर्सिटी छात्र ने कथित तौर पर अपने पिता और बड़ी बहन की चाकू मारकर हत्या कर दी, जबकि मां को गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात के बाद आरोपी छात्र ने खुद की गर्दन पर भी चाकू से हमला कर लिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में ऑनलाइन गेमिंग को लेकर घर में विवाद होने की बात सामने आ रही है, हालांकि असली वजह की जांच अभी जारी है।

क्या ऑनलाइन गेमिंग को लेकर घर में तनाव चल रहा था?

पुलिस के मुताबिक, घटना शनिवार रात को गंगावती तालुक के होसा अयोध्या गांव में हुई। मृतकों की पहचान 45 वर्षीय वेंकटनायडू और उनकी 19 वर्षीय बेटी प्रगति के रूप में हुई है। वेंकटनायडू पेशे से रसोइया थे। घायल मां सौजन्या का इलाज बल्लारी के अस्पताल में चल रहा है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या छात्र के अत्यधिक ऑनलाइन गेम खेलने का परिवार विरोध कर रहा था और इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा। हालांकि पुलिस ने कहा है कि अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या रात में अचानक चीखें सुनाई दी थीं?

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शनिवार रात खाना खाने के बाद परिवार के सदस्य एक कमरे में सो रहे थे। वहीं वेंकटनायडू के माता-पिता दूसरे कमरे में थे। रात करीब 10:30 बजे परिवार के कमरे से चीखने की आवाज आई। जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों और पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ दिया। कमरे के अंदर का दृश्य देखकर सभी दंग रह गए। वेंकटनायडू, उनकी पत्नी और बेटी खून से लथपथ पड़े थे। प्रगति की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि पिता को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।

विज्ञापन
Trending Videos

क्या आरोपी छात्र ने खुद पर भी हमला किया?

  • पुलिस का कहना है कि नाबालिग छात्र ने कथित तौर पर उसी चाकू से अपने पिता, मां और बहन पर हमला किया।
  • इसके बाद उसने अपनी गर्दन भी काटने की कोशिश की।
  • आरोपी छात्र और उसकी मां दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
  • पुलिस ने बताया कि आरोपी कानून के साथ संघर्ष की स्थिति में नाबालिग है।
  • इस मामले को किशोर न्याय कानून के तहत देखा जाएगा। 
  • घटना के बाद गांव में डर और सन्नाटा पसरा हुआ है।

 

क्या पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है?

गंगावती ग्रामीण पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। कोप्पल के पुलिस अधीक्षक राम एल अरसिद्दी ने कहा कि घटना के पीछे की असली वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। पुलिस परिवार के मोबाइल फोन, ऑनलाइन गतिविधियों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। जांच अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि घटना अचानक गुस्से में हुई या इसके पीछे कोई और कारण था।

क्या बढ़ती ऑनलाइन लत अब परिवारों के लिए खतरा बन रही है?

इस घटना ने एक बार फिर ऑनलाइन गेमिंग और युवाओं के मानसिक तनाव को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लगातार कई शोध से कहा भी गया है कि अत्यधिक ऑनलाइन गेमिंग बच्चों और युवाओं के व्यवहार पर बुरा असर डाल सकती है। हालांकि हर घटना के पीछे केवल गेमिंग को जिम्मेदार नहीं माना जा सकता, लेकिन परिवारों में बढ़ता तनाव चिंता का विषय बनता जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed