सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PMJAY Ayushman Bharat Yojana In West Bengal CM Suvendu led govt MoU with Centre know Health Insurance Benefits

आयुष्मान भारत योजना: पश्चिम बंगाल में आठ साल बाद मिलेगा लाभ, आज केंद्र के साथ एमओयू साइन करेगी शुभेंदु सरकार

कोलकाता, आईएएनएस Published by: रिया दुबे Updated Mon, 08 Jun 2026 12:13 PM IST
विज्ञापन
सार

पश्चिम बंगाल सोमवार से आयुष्मान भारत योजना से जुड़ जाएगा। राज्य सरकार और राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के बीच दिल्ली में एमओयू पर हस्ताक्षर होंगे। इससे राज्य के करीब छह करोड़ स्वास्थ्य साथी लाभार्थियों को आयुष्मान भारत का लाभ मिलेगा और पश्चिम बंगाल इस योजना को लागू करने वाला देश का 36वां राज्य बन जाएगा।

PMJAY Ayushman Bharat Yojana In West Bengal CM Suvendu led govt MoU with Centre know Health Insurance Benefits
बंगाल सीएम शुभेंदु अधिकारी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम बंगाल सोमवार से केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना का हिस्सा बन जाएगा। इस संबंध में राज्य सरकार और राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) के बीच नई दिल्ली में एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। यह समझौता केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की मौजूदगी में होगा।

पश्चिम बंगाल को कैसे मिलेगा लाभ?

इस समझौते के साथ ही पश्चिम बंगाल आयुष्मान भारत योजना को लागू करने वाला देश का 36वां राज्य बन जाएगा। केंद्र सरकार ने इस योजना की शुरुआत वर्ष 2018 में आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की थी। हालांकि, तत्कालीन ममता बनर्जी सरकार ने राज्य की अपनी स्वास्थ्य बीमा योजना 'स्वास्थ्य साथी' का हवाला देते हुए आयुष्मान भारत योजना को लागू करने से इनकार कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पहले ही घोषणा की थी कि राज्य के लगभग छह करोड़ ‘स्वास्थ्य साथी’ लाभार्थियों को आयुष्मान भारत योजना के दायरे में लाया जाएगा। इसके अलावा, नए पात्र लाभार्थियों को भी केंद्र की इस योजना के तहत जोड़ा जाएगा, जिससे राज्य के लोगों को व्यापक स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ मिल सकेगा।

विज्ञापन
Trending Videos

पीएम मोदी ने टीएमसी पर लगाया था आरोप

हाल ही में संपन्न पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आरोप लगाया था कि तत्कालीन तृणमूल कांग्रेस सरकार ने राज्य के लोगों को आयुष्मान भारत सहित कई केंद्रीय कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रखा। भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद अब इन योजनाओं को लागू करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।


मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने भी पिछले महीने राज्य सचिवालय नबन्ना में कहा था कि पिछली सरकार की नीतियों के कारण राज्य के नागरिक कई केंद्रीय योजनाओं का लाभ नहीं उठा सके। उन्होंने दावा किया कि नई सरकार लोगों तक केंद्र की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

स्वास्थ्य साथी योजना को लेकर लाभार्थियों में शिकायतें 

वहीं, राज्य की 'स्वास्थ्य साथी' योजना को लेकर लाभार्थियों की ओर से लंबे समय से शिकायतें सामने आती रही हैं। कई लाभार्थियों का कहना था कि निजी अस्पताल इस कार्ड को स्वीकार करने में हिचकिचाते हैं। दूसरी ओर, निजी अस्पतालों का आरोप था कि राज्य सरकार की ओर से भुगतान में देरी होने के कारण उन्हें वित्तीय समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

अब आयुष्मान भारत योजना के लागू होने से राज्य के करोड़ों लोगों को बेहतर और व्यापक स्वास्थ्य बीमा कवरेज मिलने की उम्मीद है, साथ ही निजी अस्पतालों में इलाज की सुविधा भी अधिक सुगम हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed