INDIA Bloc Meeting Live: खरगे बोले- अब हर दो महीने में होगी इंडिया ब्लॉक की बैठक, अगस्त में हैदराबाद में मंथन
INDIA Alliance Meeting, Congress Allies to Meet Today in Delhi: विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया ब्लॉक की अहम बैठक आज दिल्ली में आयोजित हो रही है। जिसमें हालिया विधानसभा चुनाव के बाद की रणनीति समेत कई मुद्दों पर मंथन किया जा रहा है। वहीं, विधानसभा चुनावों में पार्टियों के बीच मतभेद का असर भी इस पर दिखा है। डीएमके और आप ने बैठक से दूरी बना ली है। बैठक के बाद खरगे ने कहा है कि अब हर दो महीने में विपक्षी दलों की बैठक होगी। अगली बैठक हैदराबाद में होगी। इस बैठक से जुड़े सभी अपडेट्स यहां पढ़ें...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
इंडिया बलॉक की बैठक में शामिल हुए कौन-कौन से दल?
इंडिया ब्लॉक की सोमवार को हुई बैठक में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव, उमर अब्दुल्ला समेत कई बड़े चेहरे नजर आए। आइए जानते हैं कि आज की बैठक में कुल कितने दल शामिल हुए...
इंडिया ब्लॉक की बैठक के बाद तेजस्वी बोले- मतपत्रों से हों चुनाव तो भाजपा को नहीं मिलेगा मौका
इंडिया ब्लॉक की बैठक के बाद, आरजेडी नेता और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "पांच मुद्दों पर सहमति बनी है और हम सभी उन्हें उठाने के लिए एकजुट हैं। अगर चुनाव मतपत्रों के माध्यम से होते हैं, तो भाजपा के पास कोई मौका नहीं होगा।"इंडिया ब्लॉक की बैठक में वर्चुअली जुड़े उद्धव ठाकरे और हेमंत सोरेन
इंडिया ब्लॉक की बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "उद्धव ठाकरे और हेमंत सोरेन ने भी वर्चुअल माध्यम से अपने विचार साझा किए। वे भी इन सभी मुद्दों पर सहमत हैं।"खरगे बोले- अगस्त में हैदराबाद में जुटेंगे INDIA ब्लॉक के सभी दल
विपक्षी दलों की बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि सरकार से सर्वदलीय बैठक बुलाने की अपील की जाएगी। इस बाबत पत्र भी लिखा जाएगा। उन्होंने कहा कि हर दो महीने में विपक्षी दलों की बैठक बुलाने पर भी सहमति बनी है। अगली बैठक अगस्त में हैदराबाद में होगी।सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ एकजुट होकर लड़ना कर्तव्य- नागराज
इंडिया गठबंधन की बैठक पर कांग्रेस एमएलसी नागराज यादव ने कहा, 'यह एक महत्वपूर्ण बैठक है क्योंकि देश महंगाई और कई अन्य समस्याओं से जूझ रहा है। एक रचनात्मक विपक्ष के रूप में, सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ एकजुट होकर लड़ना और महंगाई को नियंत्रित करना उनका कर्तव्य है'। 'पश्चिम बंगाल में भाजपा ने ममता बनर्जी के साथ जो व्यवहार किया है, वह सही नहीं है। टीएमसी सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार किया गया'।#WATCH | Bengaluru, Karnataka | On INDIA alliance Meet, Congress MLC Nagaraj Yadav says, "This is an important meeting as the country is facing a huge problem of price rise and so many other issues. As a constructive opposition, it is their duty to come together and fight against… pic.twitter.com/pWGThbDlY4
— ANI (@ANI) June 8, 2026
इंडिया गठबंधन के बैठक की झलकियां
इंडिया ब्लॉक की बैठक दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में हो रही है, जिसका उद्देश्य मुख्य रूप से हाल ही में चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों के बाद गठबंधन में उत्पन्न दरारों को भरना है। देखिए कुछ तस्वीरें...2029 में इंडिया गठबंधन भाजपा और नरेंद्र मोदी सरकार को हराएगा- रिजवान
कर्नाटक कांग्रेस विधायक रिजवान अरशद ने कहा, 'इंडिया गठबंधन का लक्ष्य भाजपा की जनविरोधी नीतियों को उजागर करना है। 2029 में इंडिया गठबंधन भाजपा और नरेंद्र मोदी सरकार को हराएगा और अपनी सरकार बनाएगा'। उन्होंने आगे कहा, 'भाजपा हमेशा अपने सहयोगियों की उपेक्षा करती है। देवेगौड़ा जी, जो एक वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रधानमंत्री हैं, जब उन्होंने भाजपा से सीट का अनुरोध किया था, तो भाजपा को उन्हें सीट देनी चाहिए थी। अनुरोध करने के बाद भी जब भाजपा ने उन्हें राज्यसभा जाने का अवसर नहीं दिया, तो इसका मतलब है कि भाजपा ने देवेगौड़ा का अपमान किया है'।#WATCH | Bengaluru | Karnataka Congress MLA Rizwan Arshad says, "The goal of the INDIA alliance is to expose the anti-people policies of the BJP. In 2029, the INDIA alliance will defeat the BJP and the Narendra Modi govt and form our own govt."
— ANI (@ANI) June 8, 2026
"The BJP will always neglect their… pic.twitter.com/ZcMS5Ww20e
इंडिया ब्लॉक की बैठक पर भाजपा सांसद संजय जायसवाल का तंज
इंडिया ब्लॉक की बैठक पर भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने कहा, 'स्टालिन तो भाग ही चुके हैं, कम्युनिस्ट पार्टी ममता बनर्जी की वजह से आने को तैयार नहीं है, इसलिए यह इंडिया ब्लॉक पूरी तरह खत्म हो चुका है। अब यह सिर्फ कांग्रेस और उनके चापलूसों की बैठक है। इस देश में इंडिया ब्लॉक और कांग्रेस अप्रासंगिक हो चुके हैं। वे सिर्फ बैठकें करेंगे, इससे ज्यादा कुछ नहीं होगा'।#WATCH | Bettiah, West Champaran: On INDIA bloc meeting, BJP MP Sanjay Jaiswal says, "Stalin has already fled, the Communist Party is not willing to come due to Mamata Banerjee, so this INDIA bloc is completely finished. Now it's just a meeting of Congress and their sycophants.… pic.twitter.com/8MYgcTDu9n
— ANI (@ANI) June 8, 2026
पोस्टर फाड़ने में दिल्ली युवा कांग्रेस के सदस्य
दिल्ली युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और लोकसभा विपक्ष के नेता राहुल गांधी को निशाना बनाकर लगाए गए पोस्टर हटा दिए।#WATCH | Delhi Youth Congress workers removed the posters that were put up targeting Congress and Lok Sabha LoP Rahul Gandhi
— ANI (@ANI) June 8, 2026
(Source: Delhi Youth Congress) pic.twitter.com/q7ZG10qTqN
बैठक हम सभी को फिर से एकजुट करेगी- एचके पाटिल
दिल्ली में चल रही इंडिया ब्लॉक की बैठक पर कांग्रेस विधायक और पूर्व राज्य मंत्री एच.के. पाटिल ने कहा, 'यह बैठक हम सभी को फिर से एकजुट करेगी'। भाजपा द्वारा एम. नागराजा को राज्यसभा उम्मीदवार नामित करने पर उन्होंने आगे कहा, 'यह कर्नाटक का अपमान है, और भाजपा द्वारा हर कन्नड़ भाषी का अपमान हुआ है'।#WATCH | Bengaluru | Over the ongoing INDIA bloc meeting in Delhi, Congress MLA & former State minister HK Patil says, "This meeting will bring all of us together again."
— ANI (@ANI) June 8, 2026
"It is an insult to Karnataka, and every Kannadiga is insulted by the BJP," he adds on the BJP nominating M… pic.twitter.com/qvQnUofnid