Live
INDIA Bloc Meeting Live: इंडिया ब्लॉक की बैठक से TVK नदारद; खरगे ने महंगाई, विदेश नीति और SIR का उठाया मुद्दा
INDIA Alliance Meeting, Congress Allies to Meet Today in Delhi: विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया ब्लॉक की अहम बैठक आज दिल्ली में आयोजित हो रही है। जिसमें हालिया विधानसभा चुनाव के बाद की रणनीति समेत कई मुद्दों पर मंथन किया जा रहा है। वहीं, विधानसभा चुनावों में पार्टियों के बीच मतभेद का असर भी इस पर दिखा है। डीएमके और आप ने बैठक से दूरी बना ली है। इस बैठक से जुड़े सभी अपडेट्स यहां पढ़ें...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
2029 में इंडिया गठबंधन भाजपा और नरेंद्र मोदी सरकार को हराएगा- रिजवान
कर्नाटक कांग्रेस विधायक रिजवान अरशद ने कहा, 'इंडिया गठबंधन का लक्ष्य भाजपा की जनविरोधी नीतियों को उजागर करना है। 2029 में इंडिया गठबंधन भाजपा और नरेंद्र मोदी सरकार को हराएगा और अपनी सरकार बनाएगा'। उन्होंने आगे कहा, 'भाजपा हमेशा अपने सहयोगियों की उपेक्षा करती है। देवेगौड़ा जी, जो एक वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रधानमंत्री हैं, जब उन्होंने भाजपा से सीट का अनुरोध किया था, तो भाजपा को उन्हें सीट देनी चाहिए थी। अनुरोध करने के बाद भी जब भाजपा ने उन्हें राज्यसभा जाने का अवसर नहीं दिया, तो इसका मतलब है कि भाजपा ने देवेगौड़ा का अपमान किया है'।#WATCH | Bengaluru | Karnataka Congress MLA Rizwan Arshad says, "The goal of the INDIA alliance is to expose the anti-people policies of the BJP. In 2029, the INDIA alliance will defeat the BJP and the Narendra Modi govt and form our own govt."
— ANI (@ANI) June 8, 2026
"The BJP will always neglect their… pic.twitter.com/ZcMS5Ww20e
इंडिया ब्लॉक की बैठक पर भाजपा सांसद संजय जायसवाल का तंज
इंडिया ब्लॉक की बैठक पर भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने कहा, 'स्टालिन तो भाग ही चुके हैं, कम्युनिस्ट पार्टी ममता बनर्जी की वजह से आने को तैयार नहीं है, इसलिए यह इंडिया ब्लॉक पूरी तरह खत्म हो चुका है। अब यह सिर्फ कांग्रेस और उनके चापलूसों की बैठक है। इस देश में इंडिया ब्लॉक और कांग्रेस अप्रासंगिक हो चुके हैं। वे सिर्फ बैठकें करेंगे, इससे ज्यादा कुछ नहीं होगा'।#WATCH | Bettiah, West Champaran: On INDIA bloc meeting, BJP MP Sanjay Jaiswal says, "Stalin has already fled, the Communist Party is not willing to come due to Mamata Banerjee, so this INDIA bloc is completely finished. Now it's just a meeting of Congress and their sycophants.… pic.twitter.com/8MYgcTDu9n
— ANI (@ANI) June 8, 2026
पोस्टर फाड़ने में दिल्ली युवा कांग्रेस के सदस्य
दिल्ली युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और लोकसभा विपक्ष के नेता राहुल गांधी को निशाना बनाकर लगाए गए पोस्टर हटा दिए।#WATCH | Delhi Youth Congress workers removed the posters that were put up targeting Congress and Lok Sabha LoP Rahul Gandhi
— ANI (@ANI) June 8, 2026
(Source: Delhi Youth Congress) pic.twitter.com/q7ZG10qTqN
बैठक हम सभी को फिर से एकजुट करेगी- एचके पाटिल
दिल्ली में चल रही इंडिया ब्लॉक की बैठक पर कांग्रेस विधायक और पूर्व राज्य मंत्री एच.के. पाटिल ने कहा, 'यह बैठक हम सभी को फिर से एकजुट करेगी'। भाजपा द्वारा एम. नागराजा को राज्यसभा उम्मीदवार नामित करने पर उन्होंने आगे कहा, 'यह कर्नाटक का अपमान है, और भाजपा द्वारा हर कन्नड़ भाषी का अपमान हुआ है'।#WATCH | Bengaluru | Over the ongoing INDIA bloc meeting in Delhi, Congress MLA & former State minister HK Patil says, "This meeting will bring all of us together again."
— ANI (@ANI) June 8, 2026
"It is an insult to Karnataka, and every Kannadiga is insulted by the BJP," he adds on the BJP nominating M… pic.twitter.com/qvQnUofnid
खरगे ने महंगाई, विदेश नीति और मतदाता सूची संशोधन का उठाया मुद्दा
इंडिया गठबंधन की बैठक में कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने देश के आर्थिक, सामाजिक और विदेश नीति से जुड़े कई मुद्दों को उठाया। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मतदाता सूचियों के संशोधन को लेकर भी चिंता जताई। संविधान क्लब में आयोजित इंडिया गठबंधन की बैठक को संबोधित करते हुए खरगे ने कहा कि देश कई महत्वपूर्ण चुनौतियों का सामना कर रहा है। उन्होंने महंगाई, प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और विदेश नीति को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। खरगे ने आरोप लगाया कि सरकार की विदेश नीति समझौता करने वाली रही है और इससे देश के हित प्रभावित हुए हैं।कांग्रेस अध्यक्ष ने संसद में विपक्षी एकता की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के दलों ने मिलकर संविधान (131वां संशोधन) विधेयक, परिसीमन विधेयक और केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक को संसद में पराजित करने में सफलता हासिल की। उन्होंने इसे विपक्ष की एकजुटता का बड़ा उदाहरण बताया। खरगे ने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं, चुनावी प्रक्रिया और जनता से जुड़े मुद्दों पर विपक्ष को एक साथ मिलकर आवाज उठानी होगी। उन्होंने गठबंधन के सभी दलों से समन्वय और एकजुटता बनाए रखने की अपील भी की।
Opening Remarks of @INCIndia President Shri Mallikarjun @kharge ji at the meeting of INDIA janbandhan on June 8, 2026
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) June 8, 2026
दोस्तों:
मैं INDIA समूह के नेताओं की इस बैठक में आप सभी का स्वागत करता हूं। यह समूह लगभग ठीक तीन साल पहले अस्तित्व में आया था। मैं ज्यादा नहीं बोलना चाहता,…
विपक्षी एकता बनाए रखना जरूरी- शरद पवार
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार ने सोमवार को कहा कि विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और सभी सहयोगी दलों को एकजुट रखना समय की जरूरत है। उन्होंने कहा कि देश में भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के खिलाफ सोच रखने वाले दल एक मंच पर आ रहे हैं। बारामती में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के बीच बेहतर तालमेल बनाने और आगे की रणनीति तय करने के लिए बैठक आयोजित की जा रही है। उन्होंने भरोसा जताया कि सभी दल मिलकर आगे बढ़ने का रास्ता निकालेंगे। पवार ने कहा कि बैठक में एक ऐसा फॉर्मूला पेश किया जाएगा, जिसमें किसी भी दल को अपनी बात पर अत्यधिक अड़ियल रुख नहीं अपनाना चाहिए।तमिलनाडु से कोई भी दल बैठक में शामिल नहीं
इंडिया गठबंधन की बैठक दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में जारी है। लेकिन इस बैठक से तमिलनाडु की पार्टियों ने पूरी तरह दूरी बना रखी है। राज्य के सत्ताधारी दल टीवीके की बात करें तो विजय की टीवीके ने इस बैठक में शिरकत नहीं की। जबकि डीएमके पहले से ही इंडिया गठबंधन की बैठक दूरी बनाए हुए है।भारत में आर्थिक संकट है- सुप्रिया सुले
इंडिया ब्लॉक की बैठक से पहले, एनसीपी-एससीपी सांसद सुप्रिया सुले ने कहा, 'भारत में आर्थिक संकट है। देश में महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार व्याप्त है।' वहीं, क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी के सांसद एनके प्रेमचंद्रन इंडिया ब्लॉक की बैठक में शामिल होने के लिए कॉन्स्टिट्यूशन क्लब पहुंचे। उन्होंने कहा, 'सभी विपक्षी राजनीतिक दलों के लिए एक साझा मंच बनाने के लिए सभी मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। हमने अभी तक कोई एजेंडा तय नहीं किया है'। इस बैठक पर, सीपीआई सांसद पी. संदोष कुमार ने कहा, 'यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण बैठक है। इंडिया गठबंधन भाजपा के खिलाफ एक व्यापक गठबंधन है, लेकिन दुर्भाग्य से, कांग्रेस पार्टी इसे ठीक से नहीं संभाल रही है। उदाहरण के लिए, केरल में उन्होंने (कांग्रेस ने) कहा कि हम भाजपा के साथ गठबंधन में हैं। यह निराधार था। पुडुचेरी में भी, अंतिम समय में उन्होंने गठबंधन तोड़ दिया। इस गठबंधन को जारी रखने के लिए, कांग्रेस को और अधिक पहल करनी चाहिए और राजनीतिक वास्तविकता को समझना चाहिए। हमें उचित परिणाम की उम्मीद है। हम इस मुद्दे को उठाने की संभावना रखते हैं'।#WATCH | Delhi: Ahead of the INDIA bloc meeting, NCP-SCP MP Supriya Sule said, "There is an economic crisis in India. There is inflation, unemployment and corruption in the country." pic.twitter.com/OOpZEPxjH0
— ANI (@ANI) June 8, 2026
#WATCH | Delhi: Revolutionary Socialist Party MP NK Premchandran arrives at the Constitution Club to attend the INDIA bloc meeting
— ANI (@ANI) June 8, 2026
He says, "All issues will be discussed to form a common platform of all the opposition political parties. We have not fixed an agenda." pic.twitter.com/hlVlKH9COU
#WATCH | Delhi | On INDIA bloc meeting, CPI MP P Sandosh Kumar says, "It is a very crucial meeting. INDIA alliance is a broad-based alliance against the BJP, but unfortunately, the Congress party is not dealing with it properly. For example, in Keralam, they (Congress) said that… pic.twitter.com/dP3mkXqb7c
— ANI (@ANI) June 8, 2026
डीएमके हमारे साथ है- दीपांकर भट्टाचार्य
इंडिया गठबंधन की बैठक शुरू होने से पहले पत्रकारों से बातचीत करते हुए सीपीआई (एम-एल) नेता दीपांकर भट्टाचार्य ने डीएमके के इंडिया ब्लॉक की बैठक में अनुपस्थित रहने पर कहा, 'डीएमके के नेता भले ही इस बैठक में शामिल न हों, लेकिन डीएमके हमारे साथ है'। 'आज की स्थिति अभूतपूर्व है और इसमें हमें मिलकर लड़ना होगा।' दिल्ली में राहुल गांधी की आलोचना करने वाले पोस्टरों पर उन्होंने आगे कहा, 'जो लोग इंडिया गठबंधन नहीं चाहते, वे शायद इन्हें लगा रहे हैं। मेरा मानना है कि भारत को अधिक एकजुट होकर काम करने के लिए इंडिया गठबंधन की आवश्यकता है'।#WATCH | Delhi | Over DMK's absence from INDIA bloc meeting, CPI(M-L) leader Dipankar Bhattacharya says, "Leaders from DMK may not be attending this meeting, but DMK is with us."
— ANI (@ANI) June 8, 2026
"Today, the situation is unprecedented, and it requires that we fight together."
"People who don't… pic.twitter.com/3md5zACX84