फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vande Mataram Row BJP leaders lodge complaint against congress leader Sonia Gandhi

Vande Mataram Row: कर्नाटक में सोनिया गांधी के खिलाफ भाजपा नेताओं ने दर्ज कराई शिकायत, क्या आरोप लगाए?

Sun, 16 Aug 2026 03:13 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलूरू।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलूरू। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 16 Aug 2026 03:13 PM IST
सार

Vande Mataram Row: स्वतंत्रता दिवस पर'वंदे मातरम' के गान के दौरान कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के हाव-भाव को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद कर्नाटक के मंगलूरू में भाजपा नेताओं ने उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। भाजपा नेता ने क्या आरोप लगाए और क्या मांग की, पढ़िए रिपोर्ट-

विज्ञापन
Vande Mataram Row BJP leaders lodge complaint against congress leader Sonia Gandhi
कर्नाटक में भाजपा नेताओं ने दर्ज कराई शिकायत - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एएनआई/एक्स/वीडियो ग्रैब

विस्तार

कर्नाटक के मंगलूरू में भाजपा नेताओं ने कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ उरवा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। यह शिकायत स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' को गाने के दौरान सोनिया गांधी के हाव-भाव को लेकर हुए विवाद के बाद की गई है।
विज्ञापन


भाजपा नेता ने क्या कहा?
मंगलुरु में भाजपा नेता विकास पुत्तुर ने कहा, कल कांग्रेस पार्टी की हरकतों को पूरे भारत ने देखा है। कांग्रेस पार्टी लंबे समय से वंदे मातरम का विरोध करती रही है। कल कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम हो रहा था। इसी दौरान वंदे मातरम बजाया गया। तब सोनिया गांधी ने कार्यक्रम में रुकावट डाली। हमने और पूरे देश ने देखा कि वह अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को वंदे मातरम रोकने के लिए कह रही थीं और उन्हें निर्देश दे रही थीं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: लोकसभा में युवाओं से जुड़े सवाल क्यों नहीं पूछने दिए? कॉकरोच जनता पार्टी के सौरव दास ने केंद्र को घेरा
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, इस पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है। आज वंदे मातरम को हमारे राष्ट्रगान 'जन गण मन' के समान माना जाता है। कोई भी इसका अपमान करता है, चाहे उसका पद कुछ भी हो, चाहे उसके पास कितनी भी ताकत हो, उस पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है। 

विकास पुत्तुर ने कहा, इसी वजह से मैंने उरवा थाने में सोनिया गांधी के खिलाफ आधिकारिक शिकायत दी है। मैंने पुलिस से उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। अगर राज्य की कांग्रेस सरकार और पुलिस कार्रवाई करने में नाकाम रहती है, तो मैं कर्नाटक हाईकोर्ट में पीसीआर दाखिल करूंगा। मुझे न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed