UP Police Bharti Exam: परीक्षा विशेष चार ट्रेनों की समय सारिणी जारी, आठ रूटों पर दौड़ेंगी रोडवेज की 120 बसें
यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा सोमवार से शुरू हो रही है। बरेली में तीन दिनों तक हजारों अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचेंगे। अभ्यर्थियों की सहूलियत के लिए रेलवे परीक्षा विशेष ट्रेनों का संचालन करेगा। वहीं, रोडवेज अतिरिक्त बसें चलाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर रेलवे ने रविवार को दो जोड़ी यानी चार परीक्षा विशेष ट्रेनों की समय सारिणी जारी कर दी है। बरेली और मुरादाबाद में दो जोड़ी यानी चार गाड़ियों की रैक को आरक्षित किया गया है। वहीं, रोडवेज ने भी आठ से 10 जून तक रोजाना 40-40 बसों को परीक्षा के लिए आरक्षित किया है। बस अड्डों पर 24 घंटे कंट्रोल रूम और रेलवे स्टेशनों पर हेल्प डेस्क बनाए जाएंगे।
पूर्वोत्तर रेलवे इज्जत नगर मंडल के सीनियर डीसीएम संजीव शर्मा ने बताया कि सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान आठ, नौ और 10 जून को 05309 परीक्षा विशेष गाड़ी बरेली जंक्शन से तड़के 4:00 बजे चलने के बाद 4:48 बजे बदायूं, 5:00 बजे उझानी पहुंचेगी।
यहां से सोरों शूकर क्षेत्र, कासगंज, सिकंदराराऊ, हाथरस होते हुए सुबह 8:45 बजे मथुरा जंक्शन पहुंचेगी। 05310 परीक्षा विशेष गाड़ी मथुरा जंक्शन से अपराह्न 3:10 बजे चलने के बाद 4:17 बजे उझानी, 5:35 बजे बदायूं और शाम 5:50 बजे बरेली जंक्शन आएगी।
कासगंज और कानपुर अनवरगंज के बीच चलेगी ट्रेन
आठ, नौ और 10 मई को 05312 कासगंज जंक्शन-कानपुर अनवरगंज परीक्षा विशेष गाड़ी कासगंज से शाम 6:15 बजे चलने के बाद रात 10:50 बजे कानपुर अनवरगंज पहुंचेगी। 05311 कानपुर अनवरगंज-कासगंज जंक्शन परीक्षा विशेष गाड़ी कानपुर अनवरगंज से रात 11:30 बजे चलने के बाद अगले दिन तड़के 4:20 बजे कासगंज जंक्शन पहुंचेगी।
आठ रूटों पर दौड़ेंगी रोडवेज की 120 बसें
बरेली में आगरा, बदायूं, पीलीभीत, रामपुर, बिजनौर, सीतापुर, हरदोई, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी के अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होना है। बरेली से 17 हजार परीक्षार्थी दूसरे जिलों में परीक्षा देने जाएंगे। रोडवेज ने परीक्षा के मद्देनजर आठ रूटों पर रोजाना 40-40 बसों को आरक्षित किया है। प्रभारी क्षेत्रीय प्रबंधक मोहम्मद अजीम ने बताया कि 120 बसों का आठ से 10 मई तक 24 घंटे संचालन किया जाएगा। पुराना रोडवेज और सेटेलाइट बस अड्डे पर 24 घंटे कंट्रोल रूम काम करेंगे। कंट्रोल रूम में तीन दिन तीन-तीन शिफ्टों में 18 कर्मचारियों को तैनात किया गया है। रविवार रात आठ बजे से कंट्रोल रूम सक्रिय हो जाएंगे।