सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Timetables of 17 trains revised due to UP Police recruitment exam

UP News: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के मद्देनजर 17 ट्रेनों की समय सारिणी में बदलाव, देरी से चलेंगी गाड़ियां

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 08 Jun 2026 06:16 AM IST
विज्ञापन
सार

यूपी पुलिस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा सोमवार से शुरू हो रही है। इसके मद्देनजर रेलवे ने 17 ट्रेनों की समय सारिणी में बदलाव किया है। ये ट्रेनें अपने प्रारंभिक स्टेशन से देरी से चलाई जाएंगी। 

Timetables of 17 trains revised due to UP Police recruitment exam
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ने 17 ट्रेनों की समय सारिणी में बदलाव किया है। आठ से 10 मई तक इन गाड़ियों को प्रारंभिक स्टेशनों से तीन घंटे तक देरी से चलाया जाएगा।

Trending Videos


पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी सफदर हुसैन ने बताया कि 55330 बरेली जंक्शन-कासगंज जंक्शन सवारी गाड़ी को बरेली से 45 मिनट, 15061 कासगंज जंक्शन-लालकुआं एक्सप्रेस को कासगंज से 40 मिनट, 55335 कासगंज जक्शन-मथुरा जंक्शन सवारी गाड़ी को 80 मिनट की देरी से चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


55337 कासगंज-भरतपुर सवारी गाड़ी को 20 मिनट, 55332 अछनेरा-कासगंज सवारी गाड़ी को 100 मिनट, 05061 अछनेरा-टनकपुर विशेष गाड़ी को 120 मिनट की देरी से चलाया जाएगा। 55307 कासगंज-रामनगर सवारी गाड़ी को 50 मिनट नियंत्रित किया जाएगा।

विज्ञापन

डेमू ट्रेन भी देरी से चलेगी 
75303 बरेली सिटी-पीलीभीत डेमू को बरेली सिटी से 40 मिनट, 55085 पीलीभीत-डालीगंज सवारी गाड़ी को पीलीभीत से 40 मिनट की देरी से चलाया जाएगा। 75302 टनकपुर-पीलीभीत डेमू को पीलीभीत स्टेशन पर 35 मिनट का अतिरिक्त ठहराव दिया जाएगा।

15038 कासगंज-कानपुर अनवरगंज एक्सप्रेस को 15 मिनट, 55344 कासगंज-फर्रुखाबाद सवारी गाड़ी को 35 मिनट की देरी से चलाया जाएगा। 55345 लखनऊ-कासगंज सवारी गाड़ी को कानपुर अनवरगंज और फर्रुखाबाद के स्टेशनों पर 65 मिनट नियंत्रित किया जाएगा।

54156 फर्रुखाबाद-कानपुर सेंट्रल सवारी गाड़ी को 180 मिनट, 55346 कासगंज-कानपुर अनवरगंज सवारी गाड़ी को 35 मिनट, 15037 कानपुर अनवरगंज-कासगंज एक्सप्रेस को 95 मिनट की देरी से चलाया जाएगा। 54155 कानपुर सेंट्रल-फर्रुखाबाद सवारी गाड़ी को आठ व नौ जून को कानपुर सेंट्रल से 145 मिनट की देरी से चलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed