फिलीपींस में भूकंप से दहशत: झटकों से पलभर में ढही इमारतें; चार की मौत, 200+ घायल; तस्वीरों में दिखा भयावह मंजर
फिलीपींस में 8.1 तीव्रता के भीषण भूकंप ने भारी तबाही मचा दी। कई इमारतें पलभर में ढह गईं, चार लोगों की मौत हो गई और 200 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। मिंडानाओ क्षेत्र में सुनामी अलर्ट जारी होने के बाद हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। वायरल वीडियो में डरावने दृश्य सामने आए हैं। आइए, तस्वीरों और वीडियो के जरिए जानते हैं कि भूकंप क किनता खरतनाक था...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिलीपींस में सोमवार को आए 8.1 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचा दी। दक्षिणी फिलीपींस के मिंडानाओ द्वीप के पास आए इस भूकंप के बाद कई इमारतें ढह गईं और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 200 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों और वीडियो में इमारतों को गिरते और लोग जान बचाकर भागते दिखाई दिए। भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट भी जारी कर दिया गया।
भूकंप के बाद लोगों में मच गई भगदड़
भूकंप के तेज झटकों के बाद लोग घरों, स्कूलों और अस्पतालों से बाहर निकलकर सड़कों पर आ गए। कई स्कूल और यूनिवर्सिटी भवनों को नुकसान पहुंचा है। वायरल वीडियो में देखा गया कि एक स्कूल परिसर के बाहर छात्र खुले मैदान में खड़े थे, तभी पीछे की इमारत का हिस्सा भरभराकर गिर गया। अस्पतालों में मरीजों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। प्रशासन ने लोगों को समुद्र किनारे वाले इलाकों से दूर रहने की सलाह दी। कई इलाकों में बिजली और संचार सेवाएं भी प्रभावित हुईं।
🚨 ห้างพังถล่มในเมือง General Santos หลังแผ่นดินไหวรุนแรงในฟิลิปปินส์
ภาพที่ออกมาสร้างความตกใจให้ชาวเน็ตจำนวนมาก ขณะที่หน่วยงานท้องถิ่นยังติดตามสถานการณ์อย่างใกล้ชิด#Philippines #Earthquake #แผ่นดินไหว #ฟิลิปปินส์विज्ञापन Trending Videos
pic.twitter.com/9EZpp4mbqh — DeeNa (@monmonSKD) June 8, 2026
सुनामी का खतरा भी बढ़ा
- प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने फिलीपींस के कुछ तटीय इलाकों में तीन मीटर तक ऊंची लहरें उठने की आशंका जताई।
- इंडोनेशिया और मलेशिया के कुछ हिस्सों में भी एक मीटर तक की लहरों की चेतावनी जारी की गई।
- भूकंप समुद्र के भीतर करीब 10 किलोमीटर की गहराई में आया था, इसलिए सुनामी का खतरा गंभीर माना गया।
- कई तटीय इलाकों में अलर्ट सायरन बजाए गए और लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया गया।
- प्रशासन ने कहा कि फिलहाल खतरा पूरी तरह से टला नहीं है, हम अलर्ट पर रहना होगा।
An establishment in General Santos City collapses after a powerful magnitude 7.8 earthquake struck Sarangani province on Monday (June 8, 2026) morning. Intensity VI was felt in the city. | Che Palicte (🎥: Quero Ya) pic.twitter.com/yiDEIZKwHQ
— Philippine News Agency (@pnagovph) June 8, 2026
राहत और बचाव अभियान लगातार जारी
पुलिस, सेना और राहत एजेंसियां लगातार बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। जनरल सैंटोस सिटी पुलिस के अधिकारी रॉबर्ट डैगन ने बताया कि कई इमारतें और मकान गिर गए हैं। उन्होंने कहा कि अभी नुकसान का पूरा आंकड़ा सामने नहीं आया है क्योंकि बचाव अभियान तेजी से चल रहा है। कई लोग मलबे में फंसे होने की आशंका है। सरंगानी प्रांत के अलाबेल शहर में पुलिस स्टेशन की दीवारों में दरारें पड़ गईं। कई सड़कों पर दरारें आने से राहत कार्य में दिक्कतें भी सामने आईं।— Philippine News Agency (@pnagovph) June 8, 2026