फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Diamond jubilee celebrations in Kurukshetra; two thousand people to participate

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में हीरक जयंती समारोह, दो हजार लोग होंगे शामिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Diamond jubilee celebrations in Kurukshetra; two thousand people to participate
कुरुक्षेत्र। हरियाणा की विकास यात्रा, उपलब्धियों और सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने के लिए प्रदेश स्तरीय हीरक जयंती समारोह की तैयारी है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में होने वाले इस समारोह के लिए जिला प्रशासन ने करीब दो हजार लोगों की सहभागिता का खाका तैयार किया है। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने बताया कि इसमें समाज के विभिन्न वर्गों को प्रतिनिधित्व दिया जाएगा।
विज्ञापन

समारोह में 400 विद्यार्थी और युवा तथा 300 महिलाएं शामिल होंगी, इसके साथ ही 300 निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को भी जगह मिलेगी। 200 किसानों और 200 सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों की भागीदारी प्रस्तावित है। खेल जगत से 100 पदक विजेताओं, खेलो इंडिया के खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को शामिल किया जाएगा। 100 पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और शहीद परिवारों के सदस्यों को भी आमंत्रित किया जाएगा। उद्योग, एमएसएमई, स्टार्टअप और व्यापार जगत से जुड़े 100 लोग इसमें हिस्सा लेंगे। प्रतिष्ठित नागरिकों और सामाजिक-धार्मिक संगठनों के 100 प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।
विज्ञापन


समन्वय की जिम्मेदारी
प्रदेश की कला, साहित्य और संस्कृति को सामने लाने के लिए 50 कलाकारों, लेखकों और सांस्कृतिक हस्तियों को जगह मिलेगी। 50 डॉक्टरों, नर्सों और अग्रिम पंक्ति के स्वास्थ्यकर्मियों को भी शामिल किया जाएगा। कार्यक्रम के लिए 50 अधिकारी-कर्मचारियों और 50 विशिष्ट अतिथियों के लिए भी स्थान रखा गया है। प्रतिभागियों के चयन और व्यवस्था के लिए संबंधित विभागों को समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed