फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   IGP visited the Kurukshetra Police Lines and issued instructions regarding security arrangements.

Kurukshetra News: आईजीपी ने किया कुरुक्षेत्र पुलिस लाइन का दौरा, सुरक्षा व्यवस्था पर दिए निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
IGP visited the Kurukshetra Police Lines and issued instructions regarding security arrangements.
कुरुक्षेत्र। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और गंभीर परिस्थितियों से निपटने के लिए पुलिस की तैयारी को परखने के उद्देश्य से वीरवार को पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) करनाल मंडल आश्विन शेणवी ने कुरुक्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने पुलिस लाइन में कानून-व्यवस्था से संबंधित पुलिस कंपनियों का निरीक्षण किया और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने दंगा निरोधी उपकरणों को कार्यशील रखने, पुलिस ड्रिल में सुधार करने और महत्वपूर्ण स्थानों पर अच्छी गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान आईजीपी ने पुलिस जवानों की कानून-व्यवस्था से संबंधित तैयारी को देखा और ड्रिल में सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने जवानों से बातचीत करते हुए कहा कि किसी भी गंभीर परिस्थिति से निपटने के लिए लगातार अभ्यास जरूरी है। अभ्यास से ही पुलिस बल सक्षम बनता है। उन्होंने कहा कि पुलिस का पहला प्रयास कार्रवाई करना नहीं, बल्कि सूझबूझ से परिस्थिति को शांतिपूर्ण तरीके से संभालकर शांति व्यवस्था बनाए रखना होना चाहिए।
विज्ञापन



सीसीटीवी और तकनीक के इस्तेमाल पर जोर

पुलिस लाइन के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक में आईजीपी आश्विन शेणवी ने जिले की कानून-व्यवस्था से संबंधित तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि तकनीक के दौर में पुलिस को आधुनिक संसाधनों का प्रभावी इस्तेमाल करना चाहिए। इसके लिए जिले के महत्वपूर्ण स्थानों पर अच्छी गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे लगवाने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी घटना के होने पर डॉग स्क्वाड और सीन ऑफ क्राइम टीम से संपर्क कर उनका सहयोग लिया जाए। उन्होंने कहा कि आपसी तालमेल से अपराधों पर अंकुश लगाने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईजीपी ने सभी जवानों के दंगा निरोधी उपकरणों को पूरी तरह कार्यशील रखने के निर्देश दिए। उन्होंने टीयर गैस टीम के कार्य का निरीक्षण किया और एक जवान से गैस सेल चलाने की प्रक्रिया की जानकारी भी ली। उन्होंने जिला पुलिस की तैयारियों की सराहना करते हुए उन्हें और बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed