{"_id":"6acbe3083f1170cece074a59","slug":"a-grand-sports-extravaganza-will-kick-off-in-daungda-ahir-on-november-1-where-kabaddi-players-will-showcase-their-prowess-narnol-news-c-203-1-mgh1002-130893-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: दौंगड़ा अहीर में 1 नवंबर से सजेगा खेलों का महाकुंभ, कबड्डी के पहलवान दिखाएंगे दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: दौंगड़ा अहीर में 1 नवंबर से सजेगा खेलों का महाकुंभ, कबड्डी के पहलवान दिखाएंगे दम
विज्ञापन
फोटो संख्या:56- दौगड़ा अहीर में अमीलाला खेल प्रतियोगिता को लेकर बैठक करते ग्रामीण--स्रोत- ग्रा
कनीना। गांव दौंगड़ा अहीर में एक और दो नवंबर को अमीलाल मेमोरियल खेल महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा। यंग फार्मर क्लब के सहयोग से होने वाले इस आयोजन का उद्देश्य महान पहलवान अमीलाल की याद को जीवित रखना और ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर देना है।
आयोजन की तैयारियों को लेकर रविवार को गांव के खेल परिसर में बैठक हुई। इसमें प्रतियोगिताओं की रूपरेखा तैयार कर सदस्यों और ग्रामीणों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
वाईएफसी कमेटी के प्रधान इंजीनियर विकास यादव ने बताया कि पहलवान अमीलाल ने वर्ष 1952 में पटियाला में आयोजित इंडियन कबड्डी चैंपियनशिप जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया था। उनकी उपलब्धियों से प्रेरित होकर हर साल खेल महाकुंभ आयोजित किया जाता है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में लड़कों की ओपन नेशनल कबड्डी और अंडर-16 नेशनल कबड्डी मुख्य आकर्षण रहेंगी। इसके अलावा बुजुर्गों की दौड़, लड़के-लड़कियों की 400 मीटर दौड़, लड़कों की 1600 मीटर दौड़, लंबी कूद और ऊंची कूद के मुकाबले भी होंगे।
विकास यादव ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को खेलों से जोड़ते हैं और उनकी प्रतिभा निखारने में मदद करते हैं। खेलों के माध्यम से कई युवाओं ने पहचान बनाने के साथ सरकारी नौकरियां भी हासिल की हैं।