सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Baba Narendra Giri Maharaj has commenced the '84 Dhuni Tapasya' for peace and harmony in society.

Mahendragarh-Narnaul News: समाज में सुख-शांति के लिए बाबा नरेंद्र गिरी महाराज ने शुरू की 84 धूनी तपस्या

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Baba Narendra Giri Maharaj has commenced the '84 Dhuni Tapasya' for peace and harmony in society.
विज्ञापन
कनीना। गांव धनौंदा स्थित चंदनपुरी आश्रम में बाबा नरेंद्र गिरी महाराज ने 41 दिवसीय 84 धूनी तपस्या का शुभारंभ किया। तपस्या के शुभारंभ पर आसपास के सैकड़ों ग्रामीण एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रमुख समाजसेवी अतरलाल एडवोकेट ने बाबा नरेंद्र गिरी महाराज का फूलमाला पहनाकर अभिनंदन किया।
Trending Videos

उन्होंने कहा कि तप और साधना भारतीय संस्कृति की महान परंपरा रही है। प्राचीन काल से ऋषि-मुनि एवं संत समाज कल्याण और विश्व शांति के लिए कठोर तपस्या करते आए हैं। बाबा नरेंद्र गिरी महाराज की यह तपस्या भी उसी परंपरा की प्रेरणादायक कड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाबा पृथीपुरी महाराज एवं सत्यनारायण पुरी पोता आश्रम ने बाबा नरेंद्र गिरी की कठोर तपस्या की सराहना करते हुए बताया कि यह तपस्या लगातार 41 दिनों तक चलेगी। प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर सवा दो बजे तक बाबा 84 धूनियों के मध्य बैठकर साधना करेंगे।
उन्होंने श्रद्धालुओं से तप स्थल पर पहुंचकर श्रद्धा एवं भक्ति भाव से सहयोग करने का आह्वान किया। इस अवसर पर राजेश भारद्वाज, सवाई सिंह, ओम ठेकेदार, कमल सिंह, सोनू, मुकेश कुमार, आनंद, राजकुमार पुजारी, नत्थू, तुषार, बबलू यादव सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed