सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Ban on Private Vehicles at Bus Stand Proves Ineffective; Passenger Woes Mount

Mahendragarh-Narnaul News: बस स्टैंड में निजी वाहनों की एंट्री पर रोक बेअसर, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Ban on Private Vehicles at Bus Stand Proves Ineffective; Passenger Woes Mount
फोटो नंबर- 14रेवाड़ी रूट के लिए कतार में खड़ी बस और स्कूटी से बस स्टैंड के बाहर जाते युवा। सं
विज्ञापन
नारनौल। बस स्टैंड परिसर में निजी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने के लिए डिपो प्रशासन की ओर से कई बार निर्देश जारी किए जा चुके हैं लेकिन इनका असर जमीनी स्तर पर दिखाई नहीं दे रहा है। स्थिति यह है कि रोक के बावजूद निजी वाहन धड़ल्ले से बस स्टैंड में प्रवेश कर रहे हैं।
Trending Videos

प्रशासन ने प्रवेश द्वार पर कर्मचारी की नियुक्ति भी की है इसके बावजूद व्यवस्था पूरी तरह लागू नहीं हो पा रही। निजी वाहन तेज रफ्तार से परिसर में आते हैं जबकि उसी समय बसों का लगातार आवागमन बना रहता है। कई बार वाहन चालक अपने वाहन बस बूथ के पास ही खड़े कर देते हैं जिससे हादसों का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अव्यवस्था का सबसे ज्यादा असर महिला, बच्चों और बुजुर्ग यात्रियों पर पड़ रहा है, जिन्हें बस स्टैंड में आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
डिपो प्रशासन ने करीब तीन माह पहले निजी वाहनों के प्रवेश पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश जारी किए थे और इसके लिए कर्मचारी भी तैनात किया गया था। शुरुआती दिनों में कुछ हद तक रोक देखने को मिली, लेकिन बाद में फिर से निजी वाहनों का प्रवेश शुरू हो गया।
वर्जन:
निजी वाहनों पर रोक के लिए निर्देश जारी किए गए हैं और कर्मचारी की नियुक्ति भी की गई है। साथ ही चलने-फिरने में असमर्थ लोगों को नियमों में छूट दी गई है।-अनिल भिलवाड़ा, इंचार्ज बस अड्डा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article