महेंद्रगढ़। जन स्वास्थ्य विभाग के पंप हाउस सिसोठ में कार्यरत रामबिलास की सेवानिवृत्ति पर कार्यक्रम हुआ। अध्यक्षता सरपंच विरेंद्र ने की। उप मंडल अभियंता जिया राम कनिष्ठ अभियंता हरीश कुमार, दीप चंद आदि ने रामबिलास को माला और पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का संचालन प्रधान सुरेंद्र सिंह फौजी ने किया। महासंघ के सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ के प्रधान बाबूलाल भगडाना, धर्मवीर प्रधान, वीरेंद्र प्रधान ने बताया कि रामबिलास मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति हैं। इस मौके पर मुकेश चौहान, सरपंच विरेंद्र सिंह, मास्टर नित्यानंद उन्हें हरियाली व खुशहाली का प्रतीक पौधा भेंटकर बधाई दी। इस अवसर पर विनोद, मुख्य संगठन कर्ता सुरेश पाल पाली, रमेश बेरी, नरवीर, हैप्पी, कनीना शाखा प्रधान कृष्ण पूनिया, सतनाली खंड के प्रधान सुरेंद्र छाबड़ा, प्रांतीय सह सचिव सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।