{"_id":"69cc08fac812e2650e0661e8","slug":"hailstorm-hits-30-villages-in-the-district-wheat-crops-flattened-mustard-pods-damaged-narnol-news-c-203-1-sroh1010-125249-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: जिले के 30 गांवों में हुई ओलावृष्टि, गेहूं की फसल बिछी सरसों की फलियां क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: जिले के 30 गांवों में हुई ओलावृष्टि, गेहूं की फसल बिछी सरसों की फलियां क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
फोटो संख्या:62 कनीना में ओलावृष्टि से बिछी गेहूं की फसल। संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। जिले में मंगलवार दोपहर मौसम ने फिर करवट बदली। महेंद्रगढ़ में 30 से अधिक गांवों में हल्की ओलावृष्टि के साथ 8 मिमी बारिश हुई। खलिहान में एकत्रित की गई सरसों की फलियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं। तेज हवा चलने से गेहूं की फसल बिछ गई। ओलावृष्टि से गेहूं की खड़ी फसलों में नुकसान की आशंका है।
पिछले एक सप्ताह से कभी बूंदाबांदी तो कभी तेज बारिश से लगातार फसलों में नमी की मात्रा बढ़ रही है। लगातार नमी के चलते खलिहानों में सरसों के अंकुरित होने का खतरा सताने लगा है। वहीं मौसम विभाग की ओर से आगामी एक सप्ताह तक मौसम में बदलाव व तेज हवा के साथ बूंदाबांदी की आशंका जताई जा रही है।
-- -- -- -- -- -- -
इन गांवों में हुई हल्की ओलावृष्टि
दोपहर एक बजे गांव जासावास, नांगल सिरोही, महेंद्रगढ़, बुडीन, बलायचा, निंबी, छाजियावास, खातौद, खातौदड़ा, निंबेहड़ा, जाटवास, भांडोर, देवनगर, दौंगड़ा अहीर, सुरजनवास, डुलाना, बचीनी, देवास, चितलांग, खेड़ा, बवानियां, सुंदरह, गागड़वास, रिवासा, सिसोठ, भगड़ाना, पालड़ी-पनिहारा, पाली, माजरा खुर्द, मजरा कलां, सिगड़ी, अनावास, बुचावास, गुढ़ा सहित क्षेत्र के अधिकांश गांवों में एक से दो मिनट तक हल्की ओलावृष्टि हुई।
-- -- -- -- -- -- --
सरसों की थ्रेसिंग व गेहूं की कटाई का कार्य प्रभावित
जिले में इस समय 2.72 लाख एकड़ में खड़ी सरसों की करीब 30 प्रतिशत थ्रेसिंग का काम शेष है। गत शनिवार को हुई हल्की बूंदाबांदी के बाद खलिहानों में नमी सूखी नहीं थी कि अब फिर से नमी की मात्रा बढ़ाने से गुणवत्ता प्रभावित होने का खतरा सता रहा है। जिले में 70 हजार एकड़ में गेहूं की फसल पककर तैयार है। किसान भी गेहूं की कटाई तेजी से कर रहे थे लेकिन बूंदाबांदी से अब गेहूं में भी नमी बढ़ने से कटाई का काम प्रभावित होगा।
-- -- -- -- -- -- --
महेंद्रगढ़ व सतनाली मडियों में तीसरे दिन भी नहीं हुई खरीद
महेंद्रगढ़, कनीना व सतनाली मंडियों में गत 28 मार्च से सरसों की खरीद शुरू हुई थी। महेंद्रगढ़ व सतनाली में खरीद का खाता अब तक नहीं खुल पाया है। कनीना मंडी में महज पहले ही दिन 20 किसानों से 500 क्विंटल सरसों की खरीद की गई थी। इसके बाद से तीनों ही मंडियों में एक दाना तक नहीं पहुंच है। हालांकि महेंद्रगढ़ व सतनाली मंडियों में अगर किसान उपज लेकर पहुंचते तो भी टीनशैड के अभाव में दोनों ही मंडियों में हर साल की तरह इस बार भी उपज भीगनी तय थी।
-- -- -- -- -- -- -- --
खलिहानों में सरसों की जमवार का सता रहा भय
गांव पाथेड़ा निवासी किसान रामसिंह, अगिहार निवासी राजकुमार, मालड़ा निवासी कृष्ण, झूक निवासी संदीप कुमार शास्त्री ने बताया कि पहले ही बारिश से खलिहानों में नमी के कारण सरसों की थ्रेसिंग नहीं हो सकी थी। किसान सरसों के सूखने का इंतजार कर रहे थे लेकिन बारिश ने ओर अधिक नमी बढ़ा दी है। अब खलिहानों में सरसों के अंकुरित होने का खतरा मंडराने लगा है।
-- -- -- -- -- -- -- --
वर्जन
1-2 अप्रैल को एक दो स्थानों छुटपुट बूंदाबांदी और ज्यादातर स्थानों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 3 अप्रैल को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 3 से 5 अप्रैल से आंधी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ सात अप्रैल को सक्रिय होने से फिर से मौसम में बदलाव की संभावना है। अप्रैल माह के पहले पखवाड़े में लगातार मौसम में बदलाव और तापमान में उतार चढ़ाव जारी रहेगा। - डॉ. चंद्रमोहन, नोडल अधिकारी पर्यावरण क्लब राजकीय महाविद्यालय नारनौल
Trending Videos