{"_id":"6a7f726f5cf7994e4403d260","slug":"if-salaries-are-not-released-a-rakhi-bearing-aarti-raos-name-will-be-tied-to-an-animal-balwan-narnol-news-c-203-1-mgh1004-129115-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन जारी न हुआ तो जानवर को बांधी जाएगी आरती राव के नाम की राखी : बलवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन जारी न हुआ तो जानवर को बांधी जाएगी आरती राव के नाम की राखी : बलवान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेंद्रगढ़। जिले को छोड़कर हरियाणा के 21 जिलों में एनएचएम कर्मचारियों का वेतन उनके खातों में भेजा जा चुका है। महेंद्रगढ़ में अभी तक किसी कर्मचारी की सैलरी नहीं आई है। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर सात दिन के अंदर वेतन जारी नहीं हुआ तो रक्षाबंधन पर मंत्री आरती राव के नाम की राखी किसी जानवर या पक्षी को बांधकर विरोध जताया जाएगा।
सामाजिक कार्यकर्ता बलवान फौजी ने फेसबुक पर वीडियो अपलोड कर यह मामला उठाया। उन्होंने कहा कि पिछले चार महीनों से एनएचएम के करीब 560 छोटे-बड़े कर्मचारी और अधिकारियों का वेतन नहीं मिला है। इससे करीब 2 से 2.50 करोड़ रुपये का भुगतान अटका हुआ है। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर पूरे हरियाणा में कर्मचारियों के बैंक खाते बदले गए हैं तो केवल महेंद्रगढ़ जिले का वेतन रोकना कहां तक सही है।
एनएचएम कर्मचारियों का कहना है कि त्योहार का समय है और वे आर्थिक परेशानी से जूझ रहे हैं। घर का खर्च चलाना भी मुश्किल हो गया है। कर्मचारियों ने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द उनका वेतन जारी किया जाए।