{"_id":"6a7f727eb25818a42b0a26fb","slug":"ishita-from-narnaul-is-now-set-to-showcase-her-prowess-on-asias-skating-tracks-narnol-news-c-196-1-nnl1004-143903-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल की इशिता अब एशिया के स्केटिंग ट्रैक पर दिखाएंगी दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल की इशिता अब एशिया के स्केटिंग ट्रैक पर दिखाएंगी दम
विज्ञापन
फोटो 20इशिता यादव अपने पिता इंद्रजीत यादव और इंडियन आईस स्केटिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अमित
- फोटो : Samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। शहर की पुरानी मंडी निवासी युवा खिलाड़ी इशिता यादव ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उनका चयन एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप-2026 के लिए भारतीय टीम में हुआ है। वह 17 से 20 अगस्त तक उत्तराखंड के देहरादून में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। प्रतियोगिता में एशिया के 15 देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
इशिता ने मेहनत, अनुशासन और लगातार अभ्यास के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। वह शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग के साथ स्केटिंग में भी राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी हैं। उनके भारतीय टीम में चयन से परिवार और जिले के खेल प्रेमियों में खुशी है।
इशिता ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार और कोच को दिया। उन्होंने कहा कि परिवार के सहयोग और कोच के सही मार्गदर्शन से वह इस मुकाम तक पहुंच पाई हैं।
इशिता का चयन जिले के दूसरे युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा है। परिवार और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है। सभी को उम्मीद है कि वह प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर देश और हरियाणा का नाम रोशन करेंगी।