{"_id":"6ab0258f66c609c020083956","slug":"minister-felicitates-meritorious-students-in-dongda-jat-village-narnol-news-c-196-1-nnl1004-145594-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: गांव दौंगड़ा जाट में मेधावियों को मंत्री ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: गांव दौंगड़ा जाट में मेधावियों को मंत्री ने किया सम्मानित
विज्ञापन
फोटो नंबर- 16गांव दौंगड़ा जाट में आयोजित कार्यक्रम में मेधावी बच्चों को सम्मानित करते हुए
नारनौल। गांव दौंगड़ा जाट स्थित खेल मैदान में प्रजापति विकास समिति, कनीना के तत्वावधान में रविवार को प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के राज्यमंत्री मंत्री डॉ. धर्मवीर सिंह प्रजापति ने मुख्य अतिथि तथा एडीसी झज्जर जगनिवास ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।
समारोह में शिक्षा, खेल और सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, नीट, आईआईटी सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि डॉ. धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के दौर में सफलता के लिए मेहनत, लगन और अनुशासन जरूरी हैं। विद्यार्थी लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करें। एडीसी जगनिवास ने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ता है।
विज्ञापन
इस अवसर पर पूर्व विधायक बहादुर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष यतेंद्र राव, राष्ट्रीय प्रजापति महासभा के जिला प्रधान विजय प्रजापति, समिति प्रधान बलवान सिंह ठेकेदार मौजूद रहे।