{"_id":"69cc098a73942528e60616f3","slug":"model-sanskriti-school-an-exemplar-of-great-achievements-with-limited-resources-narnol-news-c-196-1-nnl1010-137913-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: मॉडल संस्कृति स्कूल सीमित संसाधनों में बड़ी उपलब्धियों की मिसाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: मॉडल संस्कृति स्कूल सीमित संसाधनों में बड़ी उपलब्धियों की मिसाल
विज्ञापन
फोटो 04मॉडल संस्कृति स्कूल में स्थित सुंदर पार्क। संवाद
विज्ञापन
सिहमा। राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल आज अपने उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण और शानदार उपलब्धियों के कारण पूरे क्षेत्र में विशेष पहचान बना रहा है। ग्रामीण परिवेश में स्थित होने के बावजूद यह विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में एक आदर्श मॉडल के रूप में उभरकर सामने आया है जो अन्य स्कूलों के लिए भी प्रेरणा स्रोत बन रहा है।
विद्यालय में आर्ट्स, साइंस और वाणिज्य तीनों संकायों की पढ़ाई व्यवस्थित ढंग से कराई जा रही है। विद्यार्थियों को उनकी रुचि और क्षमता के अनुसार विषय चुनने की पूरी स्वतंत्रता दी जाती है। साथ ही बदलते समय की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रमों के अंतर्गत आईटी, बैंकिंग और प्री-वोकेशनल पाठ्यक्रम भी संचालित किए जा रहे हैं।
इन पाठ्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुखी शिक्षा प्रदान की जा रही है जिससे वे भविष्य में आत्मनिर्भर बन सकें। स्कूल का स्वच्छ, सुंदर और हरा-भरा परिसर इसकी विशेष पहचान है। यहां विकसित आकर्षक पार्क, सुसज्जित फूलों की क्यारियां और सुव्यवस्थित किचन गार्डन न केवल विद्यालय की सुंदरता को बढ़ाते हैं बल्कि विद्यार्थियों को प्रकृति के करीब लाने का कार्य भी करते हैं।
इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और सामूहिक जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है। शैक्षणिक क्षेत्र में भी स्कूल ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।
विद्यालय प्रशासन नियमित रूप से अतिरिक्त कक्षाएं, मार्गदर्शन सत्र और शैक्षणिक गतिविधियां आयोजित करता हैं। जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके। इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री सौंदर्यीकरण योजना के तहत आयोजित खंड स्तरीय प्रतियोगिता में विद्यालय ने प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। यह सफलता विद्यालय के बेहतर प्रबंधन, अनुशासन और टीम वर्क का परिचायक है।
ग्रामीण परिवेश में स्थित यह मॉडल संस्कृति स्कूल आज शिक्षा, संस्कार और आधुनिक सुविधाओं का उत्कृष्ट संगम बनकर उभर रहा है। यह विद्यालय न केवल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की नींव रख रहा है बल्कि समाज को भी यह संदेश दे रहा है कि यदि इच्छाशक्ति और सही दिशा मिले तो ग्रामीण क्षेत्र में भी शिक्षा के उच्चतम मानक स्थापित किए जा सकते हैं।
Trending Videos