सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Road from Satnali Bas to Rajasthan border in poor condition.

Mahendragarh-Narnaul News: सतनाली बास से राजस्थान सीमा तक सड़क बदहाल

संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 16 Jun 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Road from Satnali Bas to Rajasthan border in poor condition.
फोटो संख्या:72 सतनाली में बास रास्ते में फंसी पिकअप को निकालते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
सतनाली। सतनाली से बास होते हुए ढ़ाणा के रास्ते राजस्थान के गांव बलौदा होते हुए बुहाना जाने वाला संपर्क मार्ग लंबे समय से कच्चा होने के कारण क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। रोड पर जगह-जगह गड्ढे और उबड़-खाबड़ रास्ता होने से वाहन चालकों, किसानों, विद्यार्थियों और दैनिक यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

सतनाली क्षेत्र के गांव बास व ढ़ाणा के कृष्ण सिंह, सुखबीर सिंह, गोपाल, महाबीर, विक्रम, गिरधारी, सतपाल, रतिराम व सोनू ने बताया कि यह मार्ग हरियाणा और राजस्थान के कई गांवों को जोड़ता है और प्रतिदिन सैकड़ों लोग इस रास्ते से आवागमन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरसात के दिनों में की कच्चा रास्ता होने के कारण स्थिति अधिक खराब हो जाती है। जगह-जगह पानी भरने से वाहन फंस जाते हैं और दोपहिया वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

ढ़ाणा निवासी सतपाल ने बताया कि खेतों में आने जाने और कृषि उपज को मंडी तक पहुंचाने में काफी परेशानी होती है। खराब कच्चा रास्ता के कारण वाहनों का रखरखाव खर्च भी बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि कई बार प्रशासन को इस समस्या से अवगत कराया गया है। लेकिन अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है।
सतपाल ने बताया कि विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों को प्रतिदिन इसी मार्ग से गुजरना पड़ता है। कच्चा रास्ता होने के कारण यात्रा में अधिक समय लगता है और धूल के कारण भी लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। बरसात के दौरान सड़क पर कीचड़ फैल जाता है, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है।
वाहन चालक राजेश ने बताया कि रात के समय सड़क पर सफर करना जोखिम भरा हो जाता है क्योंकि गड्ढों का पता नहीं चल पाता। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से मांग है कि इस रोड को जल्द से जल्द पक्का कराया जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके। अनिल कादमा ने बताया कि वह बुहाना से बलौदा होते हुए जिला चरखी दादरी के गांव कादमा जा रहा था तब सुबह बारिश के कारण रास्ते में गहरा गड्ढा होने के कारण उसकी पिकअप फंस गई तो उसने आसपास के किसानों से मद्द मांगी तो किसानों ने ट्रैक्टर से टोचन करके पिकअप को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed