{"_id":"6a2af7c5901c20ff5f0a03bb","slug":"sandeep-chahar-qualifies-for-the-national-shooting-championship-narnol-news-c-203-1-mgh1006-127257-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए संदीप चाहर ने किया क्वालीफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए संदीप चाहर ने किया क्वालीफाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा 11वीं स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में संदीप चाहर ने नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। यह प्रतियोगिता नई दिल्ली के तुगलाबाद स्थित डॉ. करण सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित की गई थी। इसमें उन्होंने सीनियर आयु वर्ग की दो स्पर्धाओं में हिस्सा लिया।
संदीप ने 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में 400 में से 374 अंक हासिल कर क्वालीफाई किया। वहीं 50 मीटर फ्री पिस्टल इवेंट में उन्होंने 300 में से 243 अंक प्राप्त किए और एक बार फिर अपना स्थान नेशनल स्तर के लिए पक्का किया। दोनों स्पर्धाओं में उनके प्रदर्शन को काफी सराहा गया।
मूल रूप से झज्जर जिले के गांव खोरड़ा निवासी संदीप वर्तमान में एक लॉ कॉलेज में पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वे खेल और पढ़ाई दोनों को साथ लेकर चल रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि से कॉलेज में खुशी का माहौल है और डायरेक्टर राजेंद्र शर्मा सहित परिजनों ने उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन
संदीप ने बताया कि उन्होंने अपने घर पर ही एक छोटी शूटिंग रेंज बनाई हुई है जहां वे नियमित अभ्यास करते हैं। उनके बड़े भाई प्रदीप चाहर, जो आर्मी में कार्यरत हैं, उन्हें शूटिंग में कोच की तरह मार्गदर्शन देते हैं। परिवार के सहयोग और लगातार अभ्यास की बदौलत ही वे राज्य स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने में सफल रहे और अब राष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार हैं।