{"_id":"69aaf640512c37ef3202c27c","slug":"survey-of-10-new-colonies-begins-in-the-third-phase-of-the-map-project-narnol-news-c-196-1-nnl1004-136873-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नक्शा प्रोजेक्ट के तीसरे चरण में 10 नई कॉलोनियों का सर्वे शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नक्शा प्रोजेक्ट के तीसरे चरण में 10 नई कॉलोनियों का सर्वे शुरू
विज्ञापन
फोटो नंबर- 03अधिकारियों की बैठक लेते डीएमसी रणवीर सिंह।स्रोत- प्रशासन
विज्ञापन
नारनौल। फ्लैगशिप नक्शा प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने के लिए शुक्रवार को जिला नगर आयुक्त रणवीर सिंह ने नगर परिषद कार्यालय में अधिकारियों, सर्वेयरों और पटवारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान प्रोजेक्ट के तीसरे चरण के लिए 10 नए क्षेत्रों की सूची जारी की। साथ ही इस काम को निर्धारित समय सीमा के भीतर करने के निर्देश दिए।
डीएमसी बताया कि यह प्रोजेक्ट प्रदेश सरकार का एक अत्यंत गंभीर और दूरदर्शी प्रोजेक्ट है जो शहरी क्षेत्रों में प्रॉपर्टी के पुराने विवादों को सुलझाने में मील का पत्थर साबित होगा। हरियाणा सरकार की इस पहल से न केवल शहरों का डेटा डिजिटल और पारदर्शी होगा, बल्कि भविष्य में विकास की योजनाओं को बेहतर ढंग से लागू करने में भी मदद मिलेगी।
उन्होंने बताया कि टीम नंबर 1 को कैलाश नगर रेवाड़ी रोड, टीम 2 को ऑफिसर कॉलोनी, टीम 3 को आदर्श नगर एक्सटेंशन पार्ट 1, टीम 4 को परशुराम कॉलोनी एक्सटेंशन और टीम 5 को दया नगर एक्सटेंशन पार्ट 1 का कार्य सौंपा गया है।
इसी प्रकार टीम 6 कैनाल रेस्ट हाउस के समीप, टीम 7 हीरा नगर, टीम 8 शास्त्री नगर (2014), टीम 9 हीरा नगर एक्सटेंशन और टीम 10 नसीबपुर में वाटर वर्क्स के पास के क्षेत्रों में सर्वे का कार्य पूरा करेंगी।
Trending Videos