सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Three Gates at the Market... But 24-Hour Access at Only One

Mahendragarh-Narnaul News: मंडी में गेट तीन...पर 24 घंटे की सुविधा केवल एक पर

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Three Gates at the Market... But 24-Hour Access at Only One
09jjrp05- झज्जर। झज्जर अनाज मंडी में बायोमैट्रिक कराता किसान। संवाद - फोटो : संस्थान
विज्ञापन
झज्जर।
Trending Videos

झज्जर अनाज मंडी में रात के समय में भी आने वाले किसानों के गेट पास काटे जा रहे हैं। इसके लिए तीन गेट बनाए गए हैं लेकिन 24 घंटे गेट पास की सुविधा केवल एक ही गेट पर मिल रही है। मंडी में एक गेट पर बिजली सुविधा नहीं है। नई गेट पास पॉलिसी से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
प्रदेश सरकार की तरफ से सभी अनाज मंडियों किसानों की सुविधा के लिए 24 घंटे गेट पास काटने की सुविधा की है। झज्जर अनाज मंडी में मार्केट कमेटी की तरफ से किसानों की फसलों के गेट पास काटने के लिए तीन केंद्र बनाए गए हैं। इसमें से गेट नंबर एक पर 24 घंटे किसानों के गेट पास काटे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा गेट नंबर दो पर सुबह छह बजे से रात करीब 10 से 11 बजे तक गेट पास काटे जा रहे हैं। गेट नंबर तीन पर एक ही शिफ्ट में किसानों के गेट पास काटे जा रहे हैं। गेट नंबर तीन का गेट पास केंद्र रात के समय में पूरी तरह से बंद रहता है। किसानों को गेट नंबर एक और गेट नंबर दो पर जाकर गेट पास कटवाना पड़ता है।


वीरवार को भी देरी से खोला गेट
मार्केट कमेटी की तरफ से वीरवार की सुबह गेट नंबर दो लगातार दूसरी बार देरी से खोला गया। गेट पास काटने वाले कर्मचारी अपने निर्धारित समय पर गेट पास केंद्र पर पहुंच गए थे लेकिन गेट नहीं खुला होने के चलते कर्मचारी गेट नंबर एक पर चले गए।


बाहर से फसल का वजन करवा रहे किसान
झज्जर अनाज मंडी में अभी तक वजन कांटा शुरू नहीं हुआ है। खरीद शुरू होने के दौरान एक बार कांटा चालू किया गया था लेकिन कांटा पर किसानों की फसल कम दिखाई देने लगी। इसके बाद कांटा दोबारा शुरू नहीं किया गया। इस कारण किसानों को अपनी फसल का वजन बाहर ही करवाना पड़ रहा है।


गेट नंबर तीन पर नहीं बिजली सुविधा
अनाज मंडी में गेट नंबर तीन पर गेट पास काटने के लिए एक टीन का खोखा तैयार किया गया। इस दौरान यहां पर किसी प्रकार की बिजली नहीं होने के चलते किसानों की बायोमैट्रिक मार्केट कमेटी के कार्यालय में हो रही है जिसके चलते किसानों को अपने ट्रैक्टरों को खड़ा करके मार्केट कमेटी कार्यालय में जाना पड़ता है।


पोर्टल पर शून्य दिख रही फसल
अनाज मंडी में आने वाले किसानों ने मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर अपनी फसल का रजिस्ट्रेशन करा रखा है। इसके बाद भी ई-खरीद पोर्टल पर किसानों के ट्रैक्टर का फोटो लेने के दौरान किसानों की फसल शून्य दिखाई दे रही है जिस कारण किसानों के गेट पास नहीं कटने के चलते उनको परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


पुरानी गेट पास व्यवस्था बेहतर : किसान
अनाज मंडी में पहुंचे किसान सोमवीर व सचिन ने बताया कि नई गेट पास पॉलिसी से किसानों को बहुत ही दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कभी गेट पास कटने में परेशानी हो रही है। कभी बायोमीट्रिक होने की दिक्कत हो रही है। पुरानी गेट पास पॉलिसी बेहतर थी जिसके चलते किसानों को गेट पास कटने में कोई परेशानी नहीं होती थी। सरकार को पुरानी गेट पास पॉलिसी ही चालू करनी चाहिए।


वर्जन
झज्जर अनाज मंंडी में ऑपरेटर नहीं मिलने के चलते वजन कांटा शुरू करने में देरी हो रही है। इसके अलावा गेट नंबर तीन पर बनाए गए गेट पास केंद्र पर जल्द ही बिजली चालू की जाएगी। इसके लिए गेट पास केंद्र पर बिजली की तार बिछाई गई है।
रणदीप, सुपरवाइजर, मार्केट कमेटी झज्जर

09jjrp05- झज्जर। झज्जर अनाज मंडी में बायोमैट्रिक कराता किसान। संवाद

09jjrp05- झज्जर। झज्जर अनाज मंडी में बायोमैट्रिक कराता किसान। संवाद- फोटो : संस्थान

09jjrp05- झज्जर। झज्जर अनाज मंडी में बायोमैट्रिक कराता किसान। संवाद

09jjrp05- झज्जर। झज्जर अनाज मंडी में बायोमैट्रिक कराता किसान। संवाद- फोटो : संस्थान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed