{"_id":"69d8b56a3862e55ea904288c","slug":"video-lathi-charge-on-workers-at-imt-manesar-condemned-agitation-over-pending-demands-intensifies-in-narnaul-2026-04-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"आईएमटी मानेसर में मजदूरों पर लाठीचार्ज की निंदा, नारनौल में लंबित मांगों को लेकर आंदोलन तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएमटी मानेसर में मजदूरों पर लाठीचार्ज की निंदा, नारनौल में लंबित मांगों को लेकर आंदोलन तेज
केन्द्रीय श्रमिक संगठन एआईयूटीयूसी के जिला प्रधान मास्टर सुबे सिंह व जिला सचिव छाजूराम रावत ने आईएमटी मानेसर के औद्योगिक क्षेत्र में धरने पर बैठे श्रमिकों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इस कार्रवाई को पुलिस व मैनेजमेंट की मिलीभगत करार देते हुए इसे दमनात्मक बताया और इसका पुरजोर विरोध किया।
श्रमिक नेताओं ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र के मजदूर वर्षों से लंबित अपनी न्यायोचित मांगों न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी, ओवरटाइम भुगतान, सुरक्षा व्यवस्था और स्थायीकरण को लेकर आंदोलनरत हैं, लेकिन मैनेजमेंट उनकी समस्याओं की अनदेखी कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि ठेके पर कार्यरत श्रमिकों का लंबे समय से शोषण किया जा रहा है।
उन्होंने हरियाणा सरकार द्वारा हाल ही में घोषित न्यूनतम वेतन वृद्धि को भी मजदूरों के साथ धोखा बताया। उनका कहना है कि त्रिपक्षीय समझौते के तहत निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया गया, जबकि इन मानकों के अनुसार न्यूनतम वेतन कम से कम 30,000 रुपये मासिक होना चाहिए।
एआईयूटीयूसी नेताओं ने मांग की कि श्रमिकों की सभी लंबित मांगों को जल्द स्वीकार किया जाए। उन्होंने कहा कि संगठन इस संघर्ष की घड़ी में मजदूरों के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है और उनके समर्थन में प्रदर्शन कर एकजुटता को और मजबूत किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।